फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Passengers upset due to lack of bus cue shelter on National Highway in Uchana

उचाना में नेशनल हाईवे पर बस क्यू शेल्टर नहीं होने से यात्री परेशान

Sun, 06 Nov 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Passengers upset due to lack of bus cue shelter on National Highway in Uchana
उचाना। उचाना में नेशनल हाईवे पर यात्री प्रतीक्षालय (बस क्यू शेल्टर) की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यहां से नरवाना, पंजाब, जींद, रोहतक, दिल्ली स्थानों के लिए सफर करने वाले यात्रियों को हाईवे किनारे खड़े होकर यात्री वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। इससे सड़क दुर्घटनाओं का अंदेशा रहता है। खास बात यह है कि
विज्ञापन

बार-बार समस्या उठाए जाने पर भी शासन और प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। कस्बे बस स्टैंड बेसहारा पशुओं का आश्रयस्थल बन चुका है। इस बस स्टैंड पर बस नहीं जाने के कारण लोगों को नेशनल हाईवे पर ही खड़ा होना पड़ता है। बिना बस बस क्यू शेल्टर के बारिश, ठंड व धूप में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने उचाना में बस क्यू शेल्टर नहीं बनाया है जबकि कई गांवों में बस क्यू शेल्टर बना दिया है। उचाना में नेशनल हाईवे पर भीड़भाड़ रहती है, इस कारण यहां बस क्यू शेल्टर बनाने की ज्यादा जरूरत थी। उचाना में बस क्यू शेल्टर नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी होती है। यहां से दिल्ली, रोहतक, जींद, नरवाना, पटियाला व संगरुर के लिए बसें निकलती हैं। बस क्यू शेल्टर नहीं होने से बस चालक भी बसों का आगे पीछे रोक देते हैं, जिससे यात्रियों को खासी परेशानी होती है। इसके अलावा धूप, बारिश व ठंड से बचाव के लिए भी बस क्यू सेल्टर की जरूरत होती है। यात्रियों को बैठने के लिए भी बस क्यू शेल्टर की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री प्रतीक्षालय नहीं होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को होती है। कई बार तो यात्री थककर बैठ जाते हैं। इस कारण एक तरफ जहां आवागमन प्रभावित होता है, वहीं दूसरी तरफ सड़क दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है, लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

-गुरनाम सिंह, निवासी, उचाना
बारिश के दौरान छत नहीं होने से वाहनों का इंतजार करने वाले लोगों को बारिश और अब ठंड के मौसम मे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्हें सड़क पर बसों के इंतजार में भीगना पड़ता है या फिर दुकानों के अंदर जाना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है।
-नीरज, निवासी, छात्तर
जिला प्रशासन को इस बारे में पत्र लिखा गया है। इसके अलावा नेशनल हाईवे अथॉरिटी से भी जल्द ही बस क्यू शेल्टर बनाने का आश्वासन मिला है।
-विकास, नगर पालिका प्रधान, उचाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed