फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Passengers of Ambala-Ambala new train got benefit

Jind News: हिसार-अंबाला नई ट्रेन का यात्रियों को मिला फायदा

Wed, 11 Jun 2025 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 11 Jun 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Passengers of Ambala-Ambala new train got benefit
11जेएनडी01-अंबाला से अंब अंदौरा के बीच चलने वाली 64563-64 मेमू ट्रेन। संवाद
जींद। कुरुक्षेत्र वाया कैथल, नरवाना होते हुए रायपुर हिसार जाने वाली हिसार-अंबाला ट्रेन यात्रियों को रास आने लगी है। इस ट्रेन में नरवाना से हिसार और चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रोजाना दोनों ओर से 200 से 300 के लगभग यात्री आवागमन करते हैं। इनमें कुरुक्षेत्र जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा होती है। ऐसे में रेलवे की आमदनी पर भी असर दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन


रेलवे ने अंबाला से अंब अंदौरा के बीच चलने वाली 64563-64 मेमू ट्रेन का लगभग तीन सप्ताह पहले विस्तार किया था। इस ट्रेन को कुरुक्षेत्र के बाद कैथल, नरवाना होते हुए हिसार के रायपुर स्टेशन तक चलाया गया है। यह ट्रेन चंडीगढ़ से कुरुक्षेत्र, कैथल होते हुए नरवाना से जाखल के रास्ते रायपुर हिसार पहुंच रही है।
विज्ञापन

इससे जींंद समेत नरवाना और आसपास के गांव के लोगों को हिसार-चंडीगढ़ जाने के लिए ट्रेन की सुविधा मिलने लगी है। इस ट्रेन का फायदा यह है कि बस से कम किराये में हिसार-चंडीगढ़ आवागमन हो रहा है। यह ट्रेन पहले अंबाला से अंब अंदौरा के बीच चंडीगढ़ होकर चलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की मांग पर इस ट्रेन का विस्तार कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, टोहाना, जाखल, उकलाना, बरवाला होते हुए रायपुर (हिसार) तक करने का प्रपोजल रेलवे बोर्ड को भेज दिया था। इसके बाद प्रपोजल को मंजूरी मिल गई थी।



केयूके में पढ़ाई करने वाले युवाओं को ज्यादा मिला फायदा

फिलहाल जींद से हिसार के बीच एक ट्रेन चलती है वहीं चंडीगढ़ भी एक ही ट्रेन का आवागमन है। इस ट्रेन का फायदा सबसे ज्यादा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले नरवाना शहर और आसपास के युवाओं को मिला है, क्योंकि यह ट्रेन सुबह 04:10 बजे नरवाना आती है। इसके बाद यह ट्रेन 10 मिनट अंतराल के बाद रवाना होकर 5:55 बजे कुरुक्षेत्र जंक्शन पहुंच जाती है। इसके बाद शाम को 8:30 बजे कुरुक्षेत्र से चलकर 9:45 बजे नरवाना जंक्शन आ जाती है। इस ट्रेन से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थी रोजाना आ-जा सकते हैं।




रेलवे ने हाल ही में चंडीगढ़ से हिसार के बीच ट्रेन शुरू की है। इस ट्रेन का यात्रियों को काफी फायदा मिल रहा है। नरवाना जंक्शन से काफी यात्री इस ट्रेन में सफर करती है, जिससे रेलवे का राजस्व भी बढ़ा है।

-रणधीर नैन, स्टेशन अधीक्षक, जंक्शन नरवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed