{"_id":"668723511588c9aba200c534","slug":"parole-jumper-arrested-with-reward-of-five-thousand-rupees-jind-news-c-199-1-sroh1007-119485-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पांच हजार के इनामी पैरोल जंपर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पांच हजार के इनामी पैरोल जंपर गिरफ्तार
Fri, 05 Jul 2024 04:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 05 Jul 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
04जेएनडी40: पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया ईनाम बदमाश। स्रोत पुलिस प्रशासन
जींद। सीआईए स्टाफ ने पांच हजार के इनामी पैरोल जंपर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी पर हत्या के प्रयास, लूट व शस्त्र अधिनियम के तहत सात मामले दर्ज हैं। आरोपी की पहचान बरसोला निवासी नीरज उर्फ मोंटू के रूप में हुई है।
सीआईए स्टाफ प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि नीरज को 2013 में लूट के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। बाद में नीरज को अदालत के आदेश पर दस सप्ताह की पैरोल दी गई थी। पैरोल पूरी होने के बाद वह पेश नहीं हुआ। इसके बाद दोषी के खिलाफ जेल अधीक्षक हिसार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। हिसार मंडल पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए भरसक प्रयास किए, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। 19 अप्रैल 2024 को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हिसार मंडल ने नीरज पर पांच हजार रुपये का इनाम रखा था। सीआईए स्टाफ की टीम के मुख्य सिपाही संदीप कुमार ने आरोपी के ठिकानों पर रेड कर उसे खटकड़ बरसोला रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करके उसे जिला जेल जींद भेज दिया है।