{"_id":"6aa59672c5226fcca9065e68","slug":"parking-facilities-will-be-expanded-with-new-chambers-and-relief-from-jind-news-c-199-1-jnd1012-160149-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नए चैंबरों के साथ पार्किंग का होगा विस्तार, बारिश में जलभराव से भी मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नए चैंबरों के साथ पार्किंग का होगा विस्तार, बारिश में जलभराव से भी मिलेगी निजात
विज्ञापन
12 सफीदों 3बार एसोसिएशन की सहसचिव मुस्कान। संवाद
सफीदों। बार एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान पुरुषोत्तम राणा ने चुनाव में समर्थन देने के लिए अधिवक्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि सभी साथियों को साथ लेकर बार एसोसिएशन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। अधिवक्ताओं के बीच भाईचारा और बेहतर समन्वय बनाए रखने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का समाधान करवाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।
प्रधान ने बताया कि सफीदों बार एसोसिएशन में करीब 400 अधिवक्ता हैं, जबकि केवल 120 अधिवक्ताओं के पास ही चैंबर की सुविधा है। ऐसे में अधिवक्ता सदन की चौथी मंजिल पर नए चैंबरों का निर्माण करवाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। इससे चैंबर से वंचित अधिवक्ताओं को काम करने के लिए बेहतर स्थान मिल सकेगा।
उन्होंने कहा कि कोर्ट परिसर की पार्किंग भी बड़ी समस्या बनी हुई है। पार्किंग का स्तर काफी नीचे होने के कारण बारिश के दौरान यहां पानी भर जाता है। इससे अधिवक्ताओं के साथ-साथ अदालत में आने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। पार्किंग का स्तर ऊंचा उठाने के साथ-साथ उसका दायरा बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। पार्किंग की जगह कम होने के कारण वाहनों को खड़ा करने में होने वाली परेशानी भी दूर की जाएगी।
विज्ञापन
महिला वकीलों के लिए बनेगा अलग कमरा
महिला सह सचिव मुस्कान ने बताया कि कोर्ट परिसर में महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग से कमरा नहीं है। इससे अदालत में आने वाली महिला वकीलों को काफी परेशानी होती है। विशेषकर बाहर से अभ्यास के लिए आने वाली महिला अधिवक्ताओं को बैठने और अपना काम करने के लिए उचित स्थान नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि महिला वकीलों के लिए अलग कमरा बनवाना उनकी प्राथमिकता होगी ताकि वे एकांत और सुविधाजनक माहौल में अपना कार्य कर सकें।