फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Paramedical college will be built in sector-9 near medical college

Jind News: मेडिकल कॉलेज के पास सेक्टर-9 में बनेगा पैरामेडिकल कॉलेज

Sat, 26 Aug 2023 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Paramedical college will be built in sector-9 near medical college

विज्ञापन
जींद। हैबतपुर गांव की जमीन पर बन रहे मेडिकल कॉलेज से महज 500 मीटर दूरी पर ही सेक्टर-9 की खाली पड़ी जमीन पर पैरामेडिकल कॉलेज बनेगा। इस पर शुक्रवार को विधानसभा में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा सेक्टर-9 में 7.42 एकड़ भूमि की मंजूरी मिल गई है। वहीं विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने भी दावा किया है कि उन्होंने पैरामेडिकल कॉलेज के लिए पैरवी की थी, जिसकी बदौलत यह मेडिकल कॉलेज जींद को मिला है।
विधानसभा के दौरान उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पैरामेडिकल कॉलेज को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हुए कहा कि अब इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वह काफी दिन से इसके लिए प्रयास कर रहे थे। अब आखिरकार हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने जमीन का प्रस्ताव मंजूर कर लिया है। यहां एकलव्य स्टेडियम के सामने खाली पड़ी 7.42 एकड़ जमीन पर इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। जल्द ही इसका एस्टीमेट बनाकर बजट की भी मंजूरी दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा की ओर से जारी बयान में भी इसी प्रकार के दावे किए गए हैं। उनकी तरफ से जारी बयान में कहा गया कि विधायक की लगातार पैरवी पर मुख्यमंत्री ने इस पर मुहर लगाई है। अब इस मामले में श्रेय लेने की होड़ लग गई है। इसमें सच्चाई यह है कि श्रेय कोई भी नेता ले, लेकिन जींद के लिए यह पैरामेडिकल कॉलेज किसी वरदान से कम नहीं है। इससे जिले के विकास का पहिया घूमेगा और रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफीदों में इसलिए नहीं बनी बात
पहले पैरामेडिकल कॉलेज के लिए सफीदों में जमीन देखी जा रही थी। नियमों के अनुसार पैरामेडिकल कॉलेज के लिए पास में ही प्रैक्टिस करने के लिए कम से कम 300 बेड के अस्पताल का होना जरूरी होता है, लेकिन सफीदों में यह नियम पूरा नहीं हो रहा था। इसलिए हैबतपुर गांव के आसपास ही मेडिकल कॉलेज के साथ पैरामेडिकल कॉलेज के लिए जमीन की तलाश की जा रही थी। अब सेक्टर-9 में मेडिकल कॉलेज से महज 500 मीटर की दूरी पर यह तलाश पूरी हो गई है।
कॉलेज निर्माण से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
पैरामेडिकल कॉलेज बनने से एएनम, जीएनएम, एमपीएचडब्ल्यू, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर, लैब टेक्नीशियन आदि के कोर्स कराए जाएंगे। ऐसे में युवाओं को आगे बढ़ने की सुविधा मिलेगी और मेडिकल कॉलेज, अस्पतालों आदि में रोजगार मिल सकेगा। यहां कामकाजी लोगों की संख्या बढ़ने से अन्य रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

उपमुख्यमंत्री ने दिए थे निर्देश
तीन अप्रैल 2022 को मुख्यमंत्री ने सफीदों में हुई रैली में जींद में पैरामेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की थी। इसके लिए आसपास जमीन की तलाश की गई, लेकिन नियमों पर सफीदों की जमीन खरी नहीं उतरी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने 30 अप्रैल को सेक्टर-9 में साइट प्लान करके नक्शा तैयार करने व प्रपोजल भेजने के निर्देश दिए थे। अब इस साइट प्लान को मंजूरी मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed