{"_id":"5fc53a298ebc3e9bbd5f67d8","slug":"paoli-villagers-are-constantly-running-bhandara-for-farmers-jind-news-rtk584475829","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के लिए पौली के ग्रामीण लगातार चला रहे भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के लिए पौली के ग्रामीण लगातार चला रहे भंडारा
विज्ञापन
गांव पौली के ग्रामीणों ने पंजाब से आ रहे किसानों के लिए भंडारे का आयोजन किया हुआ है। इसमें हजारों किसान लंगर ग्रहण कर रहे हैं।
कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में धरना देने जा रहे पंजाब के किसानों के लिए बस अड्डे पर भंडारा लगाया गया है। पिछले तीन दिन से भंडारा जारी है। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक पंजाब से किसान दिल्ली की ओर जाते रहेंगे तब तक गांव में भंडारा भी जारी रहेगा। शाम को गांव में मुनादी करवाई जाती है कि सभी अपने घर से अन्न, सब्जी दूध और अन्य सामान का सहयोग दें। युवाओं की टीम गांव में हर घर के सामने लाते हैं और ग्रामीण अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं। टीम के सदस्य घरों से दूध, घी, रोटी, सब्जी लस्सी लाते हैं और पूरे दिन चलने वाले भंडारे में एकत्रित करते हैं। पौली गांव में किसानों की सेवा के लिए एक मुहिम चलाई गई। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक किसानों का आवागमन जारी रहेगा गांव में लंगर की सेवा जारी रहेगी। रोजाना चार ड्रम लस्सी से रायता बनाया जाता है। खीर व हलवा भी ग्रामीण घरों में बनाकर भंडारे में भेज रहे हैं।
पंजाब के किसानों के लिए गांव में भंडारे का आयोजन किया गया है। जब तक किसानों का आवागमन जारी रहेगा तब तक रोजाना भंडारे का भी आयोजन होगा। गांव से युवाओं की टीम घर-घर जाकर खाद्य पदार्थ लेकर आते हैं और भंडारे में देते हैं।
सुंदर सिंह, सरपंच पौली।