फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Panna Pramukh should act considering himself as Modi's representative: Omprakash Dhankhar

पन्ना प्रमुख अपने आपको मोदी का प्रतिनिधि मानकर करें कार्य : ओमप्रकाश धनखड़

Sun, 27 Aug 2023 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Panna Pramukh should act considering himself as Modi's representative: Omprakash Dhankhar
जींद। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि पन्ना प्रमुख अपने आपको नरेंद्र मोदी का प्रतिनिधि समझ कर कार्य करें। भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं, जो लोग नाराज हैं, उनकी नाराजगी दूर करें। सफीदों में इस बार विधायक बदलने का मौका है। धनखड़ शनिवार को पिल्लूखेड़ा की मंडी सफीदों विधानसभा क्षेत्र के पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

धनखड़ ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का रास्ता भाजपा में ही प्रशस्त हो सकता है। देश के लोगों को आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के लिए बार-बार भाजपा सरकार को चुनना होगा। उन्होंने कहा कि आप सभी का दायित्व बनता है कि मोदी सरकार की नीतियों का लाभ हर पात्र नागरिक तक पहुंचे। भाजपा का हर नेता पन्ना प्रमुख है, वह खुद भी बादली में पन्ना प्रमुख हैं। भाजपा में पन्ना प्रमुख ही मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व प्रधानमंत्री बनते हैं।
विज्ञापन

धनखड़ ने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत विश्व का पहला देश बन गया है। जिस स्थान पर विक्रम लैंडर ने लैंड किया, उस जगह का नाम शिव शक्ति होगा। 23 अगस्त का दिन इतिहास में दर्ज हो गया है। इसरो के वैज्ञानिक अब सूर्य के नजदीक और मंगल ग्रह पर जाने की तैयारी में हैं। विश्व में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने भाजपा की नौ वर्ष की उपलब्धियों पर कहा कि आज देश तरक्की कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों का जाल बिछ रहा है। इन नौ सालों में सभी ने बदलते हुए भारत को देखा है। पंचायत मंत्री रहते हुए उन्होंने हरियाणा में पढ़ी-लिखी पंचायत देने के साथ यह शर्त रखी थी, जिस घर में शौचालय होगा, वही व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है। बाद में इस योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में लागू करवा दिया। उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला करते हुए कहा कि बौखलाए कांग्रेसी अब मंच से खुलेआम जनता को भी गाली दे रहे हैं। भाजपा के जिला प्रधान राजू मोर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।
मोबाइल निर्माण में हम दूसरे, कार निर्माण में तीसरे तथा दुग्ध उत्पादन में नंबर एक पर हैं। दवाइयां बनाने में भारत नंबर एक पर है। भाजपा सरकार एक-एक आदमी की चिंता करने का काम कर रही है। चिरायु कार्ड और आयुष्मान कार्ड के जरिए गरीब लोगों का फ्री में इलाज हो रहा है। जींद में काफी तरक्की हुई है। कांग्रेस के समय में सड़कें टूटी हुई थी, अब जींद जिला की सड़कों पर चलने का आनंद ही कुछ और है। जिला में मेडिकल काॅलेज बन रहा है।

भाजपा की सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर चलते हुए पूरे प्रदेश में एक समान विकास कार्य करवा रही है। भाजपा के शासन में आज गरीब के बच्चे को बिना पर्ची और खर्ची के सरकारी नौकरी मिल रही है। इस मौके पर जिला प्रभारी धर्मबीर मिर्जापुर, कर्मवीर सैनी, विजय सैनी, सुरेश कौशिक, जवाहर सैनी, बचन सिंह आर्य, विजयपाल एडवोकेट, कलीराम पटवारी, कविता शर्मा, प्रिंस मुदगिल भी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन
26जेएनडी18 : भाजपा के पन्ना प्रमुख कार्यक्रम में मंच पर मौजूद नेता एवं भाग लेते लोग। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed