फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Panna Pramukh is the real strength of BJP: Biplab Kumar Deb

पन्ना प्रमुख भाजपा की असली ताकत : बिप्लब कुमार देब

Sun, 30 Jul 2023 10:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 30 Jul 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
Panna Pramukh is the real strength of BJP: Biplab Kumar Deb
30जेएनडी11 : पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबो​धित करते भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। पन्ना प्रमुख ही भाजपा की असली ताकत हैं। सभी पन्ना प्रमुख अपने पन्ने पर मौजूद 15 घरों में जाएं और उनके सुख-दुख में शामिल हों। इसके अलावा उन्हें भाजपा की नीतियों से अवगत करवाएं। ये बातें रविवार को सफीदों रोड स्थित श्याम गार्डन में आयोजित जींद विधानसभा क्षेत्र के पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने पन्ना प्रमुखों को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। भाजपा यह लोकसभा चुनाव पन्ना प्रमुखों की ताकत से ही जीतेगी और फिर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। अपने नौ साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री ने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। प्रधानमंत्री के प्रयासों से ही हमने योग को 170 देशों में पहुंचाया है। देश में विकास कार्यों की बहार आई हुई है। आज पूरे देश में नेशनल हाईवे बनकर तैयार हैं जो कि कांग्रेस के 70 साल के राज में कभी नहीं बने। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबी हटाने के लिए काम किया है, जबकि कांग्रेस केवल गरीबी हटाने का नारा ही देती रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कितने ही लोग मुख्यमंत्री की तैयारी कर रहे हैं। इनमें से कौन मुख्यमंत्री बनेगा, पहले वह लोग यह तय कर लें, उसके बाद जनता के बीच में आएं।
विज्ञापन

विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि जींद में जितना विकास भाजपा ने किया है, उतना पूर्व में किसी सरकार ने नहीं किया। जब वे विपक्ष में थे तो तत्कालीन विधायक एवं उनके पिता डॉ. हरिचंद मिड्ढा ने जींद में मेडिकल कॉलेज की मांग उठाई थी। उस समय उनके पिता विपक्ष में थे, इसके बावजूद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जींद में मेडिकल कॉलेज के सपने को पूरा किया। आज जींद किसी भी तरह से पिछड़ा नहीं है। जींद में नौ-नौ नेशनल हाईवे के साथ-साथ शहर के सभी रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज व अंडर पास बन चुके हैं। विरोधी कहते थे कि अनुच्छेद 370 अगर देश से हट गया तो तो खून की नदियां बह जाएंगी, लेकिन मोदी सरकार ने इस अनुच्छेद को हटाकर जम्मू कश्मीर को भारत का हिस्सा बना दिया। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को खत्म किया। 500 साल पुराने विवाद को भाजपा सरकार ने खत्म किया और आज अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद रमेश कौशिक, गन्नौर से विधायक निर्मला चौधरी, प्रदेश महामंत्री पवन सैनी, जिलाध्यक्ष राजू मोर, जिला प्रभारी धर्मबीर मिर्जापुर, ओमप्रकाश पहल, जवाहर सैनी, डॉ. अनुराधा सैनी, कर्मबीर सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed