फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Panipat teams became champions in state level Kho-Kho competition

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में पानीपत की टीमें बनीं चैंपियन

Mon, 28 Mar 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Panipat teams became champions in state level Kho-Kho competition
जींद। नरवाना रोड स्थित डीएन मॉडल स्कूल में चल रही राज्य स्तरीय 41वीं खो-खो प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबलों में पानीपत की टीमों ने बाजी मारी। लड़कियों में पानीपत की टीम ने जींद को हराकर पहला और लड़कों की प्रतियोगिता में भी पानीपत की टीम ने जींद को हराकर पहला स्थान हासिल किया। लड़कों व लड़कियों की प्रतियोगिता में जींद की टीमें दूसरे स्थान पर रहा। तीसरे नंबर पर लड़कों की प्रतियोगिता में दादरी तथा लड़कियों की प्रतियोगिता में सोनीपत की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को आयोजकों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य खो-खो एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व सीपीएस श्याम सिंह राणा ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर पंचायती राज विभाग कलायत के एसडीओ नवीन गोयत ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। नवीन गोयत ने कहा कि खिलाड़ियों को हमेशा खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेलों में आज बहुत संभावनाएं हैं। यदि खिलाड़ी मेहनत करे तो वह खेल के दम पर देश, प्रदेश व जिले का नाम रोशन कर सकता है। श्याम सिंह राणा ने कहा कि खो-खो एसोसिएशन प्रतिवर्ष इस प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं को निखारने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बहुत आवश्यक हैं। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों की तरफ भी ध्यान देना चाहिए। एसोसिएशन के महासचिव बलवान सिंह ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने एक-दूसरे का पछाडने के लिए बहुत मेहनत की। इसी मेहनत का नतीजा है कि पानीपत की टीमें विजयी रही। जींद की टीम को अभी कुछ और मेहनत की जरूरत है। वह हमेशा प्रयास करते हैं कि खिलाडिय़ों को खेल भावना सिखाई जाए। एसोसिएशन के सदस्य विक्रम श्योकंद ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ी बहुत मेहनत करते हैं। आज इन खिलाड़ियों की मेहनत का ही परिणाम है कि वह प्रतियोगिता पर कब्जा कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed