{"_id":"27983bda9bcd72b0b1df937fcf5feb3d","slug":"panchyat-chunav-hindi-news-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात तक उम्मीदवारों को दिए गए चुनाव चिन्ह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात तक उम्मीदवारों को दिए गए चुनाव चिन्ह
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के लिए शुक्रवार को दोपहर तक उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए। इसके बाद ग्राम पंचायतों से लेकर जिला परिषद तक की चुनावी तस्वीर साफ हो गई है।
अब उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी ताकत चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में झोंक दी है। जिला परिषद के सभी 26 वार्डों के लिए कुल 317 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे।
छंटनी के बाद कुल 218 ही सही पाए गए। इनमें पुरुषों के 126 और महिलाओं के 92 नामांकन पत्र हैं। इसके बाद जिले के 32 उम्मीदवारों ने शुक्रवार को नाम वापस ले लिए हैं। अब मैदान में कुल 186 उम्मीदवार बच गए हैं।
विज्ञापन
वार्ड कुल प्राप्त फार्म रिजेक्ट सही पाए गए फार्म नामांकन पत्र वापस लिए
विज्ञापन
1 15 3 12 1
2 19 8 11 4
3 12 6 6 1
4 5 0 5 0
5 9 2 7 0
6 9 1 8 1
7 12 6 6 0
8 11 5 6 1
9 4 0 4 0
10 16 6 10 3
11 13 4 9 3
12 14 5 9 0
13 12 4 8 0
14 13 5 8 0
15 12 1 11 1
16 16 3 13 2
17 15 6 9 2
18 16 4 12 1
19 13 3 10 2
20 17 6 11 1
21 10 3 7 3
22 9 3 6 1
23 9 4 5 1
24 14 3 11 1
25 11 4 7 1
26 11 4 7 2
वार्ड वाइज उम्मीदवारों की संख्या
नाम वापसी के बाद शेष बचे सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिंह अॅलाट किए गए हैं। डीसी विनय सिंह के अनुसार वार्ड नंबर एक से 11 उम्मीदवार, दो से 7, तीने से 5, चार से 5 , 5 से 7, 6 से 7, 7 से 6, 8 से 5, 9 से 4, 10 से 7, 11 से 6, 12 से 9, 13 से 8, 14 से 8, 15 से 10, 16 से 11,17 से 7, 18 से 11, 19 से 8, 20 से 10, 21 से 4 , 22 से 5, 23 से 4, 24 से 10 उम्मीदवार, वार्ड 25 से 6 और 26 से 5 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं।
लगाए अभद्रता के आरोप
वार्ड नंबर 17 से जिला परिषद का नामांकन भर चुकी सविता ने प्रशासनिक अधिकारियों पर मिली भगत कर उसका नामांकन रद करने के आरोप लगाए हैं। इसको लेकर अपनी शिकायत देने पहुंची सविता की डीसी विनय सिंह से तू तड़ाक भी हो गई। इसके बाद महिला को डीसी की गाड़ी के आगे से हटाया गया।
महिला का आरोप है कि किनान गांव से ही एक और उम्मीदवार है। उसने भी वैसे ही फीस भरी थी, लेकिन अधिकारियों ने उस व्यक्ति को समय रहते इसकी जानकारी दे दी और उसकी फीस पूरी करा ली। इसको लेकर महिला बृहस्पतिवार को भी डीसी से मिली थी। इसके बाद महिला ने आरोप लगाया कि डीसी के सुरक्षाकर्मी ने उसके साथ अभद्रता की है।
यह है मामला
वार्ड नंबर 17 से नामांकन भरने वाली सविता पिछड़ा वर्ग से संबंध रखती है, लेकिन वह सामान्य वार्ड से चुनाव लड़ रही है। नियमानुसार पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार को 200 रुपये ही फीस भरनी होती है, लेकिन नामांकन पत्रों की जांच के समय कमेटी ने इस पर महिला को पिछड़ा वर्ग से होने का प्रमाण पत्र दिखाने को कहा।
महिला के पास इसका प्रमाण पत्र नहीं था। ऐसे में महिला को 400 रुपये फीस जमा करानी चाहिए थी, लेकिन महिला नहीं करा सकी। इस पर महिला का नामांकन पत्र रद कर दिया गया। वहीं महिला का आरोप है कि एक कर्मचारी ने जानबूझकर उनकी फीस 200 रुपये काटी है। ऐसे में उसे चुनाव लड़ने की अनुमति दी जाए। इसकी शिकायत भी चुनाव आयोग से की है।
मैं गाड़ी से निकल रहा था, इसी दौरान महिला ने गाड़ी को रोकते हुए अपनी बात कहनी चाही। मैंने आराम से उसकी बात सुनी और कहा कि कानून के अनुसार जो हो सकता था, वह किया गया है। इस महिला ने आरोप लगाने शुरू कर दिए। जब वह गाड़ी के आगे से नहीं हट रही थी तो उसे हटाया गया है।
विनय सिंह डीसी, जींद