फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Panchayat accuses BLO of issuing tokens of poor to government jobs and rich people

पंचायत ने बीएलओ पर लगाया आरोप सरकारी नौकरी और संपन्न लोगों को जारी कर दिया गरीबों का टोकन

Thu, 14 May 2020 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Panchayat accuses BLO of issuing tokens of poor to government jobs and rich people
किनाना गांव में सर्वे गलत होने पर रोष प्रकट करते ग्राम पंचायत के सदस्य। - फोटो : Jind
गांव किनाना में कोरोना महामारी के चलते जो सर्वे बीएलओ ने किया और राशन के लिए जिनको टोकन दिए गए वह सर्वे गलत होने की बात कहकर गांव की सरपंच सिमरजीत कौर ने डीसी को शिकायत दी है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया है कि बीएलओ ने बिना किसी के घर जाए ही सर्वे कर दिया। जिन 28 लोगों के नाम पर टोक दिए गए हैं उनके घर में सरकारी नौकरी भी है और साधन संपन्न भी हैं। जो लोग पात्र थे उन्हें सरकार द्वारा दी जा रही सुविधा से वंचित रखा गया है। पंचायत समिति के सदस्य नरेश कुमार ने कहा कि गरीब और असहाय लोगों के लिए ही सरकार ने सर्वे करवाया था, लेकिन गांव के बीएलओ ने अपने घर से ही लिस्ट बनाकर प्रशासन को भेज दी। जिन लोगों के नाम के टोकन आए हैं वह किसी भी लिहाज से इस सुविधा के पात्र नहीं हैं। ग्राम पंचायत की मांग है कि सर्वे दोबारा करवाकर पात्र लोगों के नाम के टोकन दिए जाएं, ताकि लोग सुविधा का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

मामले की जांच की जाएगी। यह सर्वे पूरे प्रदेश में करवाया जा रहा है। कोरोना वायरस को लेकर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा असमर्थ लोगों को राशन मुहैया करवाने के लिए टोकन जारी किए जा रहे हैं। अगर बीएलओ ने गलत सर्वे किया है तो उसके खिलाफ जांच कर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मबीर सिंह खर्ब, बीडीपीओ जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed