{"_id":"6658fdb7ff0f7f501c0fa684","slug":"pancham-shri-shyam-vandana-mahotsav-will-be-celebrated-on-june-9-jind-news-c-199-1-sroh1006-117771-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नौ जून को मनाया जाएगा पंचम श्री श्याम वंदना महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नौ जून को मनाया जाएगा पंचम श्री श्याम वंदना महोत्सव
Fri, 31 May 2024 03:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 31 May 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
30जेएनडी23-बैठक में मौजूद समिति के पदाधिकारी। संवाद
सफीदों। श्री श्याम कृपा सेवा समिति की बैठक वीरवार को पुरानी अनाज मंडी में हुई। इसकी अध्यक्षता संस्था के प्रधान पुनित मंगला ने की। इस मौके पर शुभम जैन, सचिन गर्ग, अंकित गुप्ता व दीपक गर्ग भी शामिल रहे। बैठक में नौ जून को पुरानी अनाज मंडी में मनाए जा रहे पंचम श्री श्याम वंदना महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में बाबा खाटू श्याम के अलौकिक श्रृंगार, भव्य दरबार, अमृतमय भंडारे, छप्पन भोग के प्रसाद, पांडाल व श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सफल आयोजन के लिए कार्यकत्र्ताओं की अलग-अलग से ड्यूटियां निर्धारित की गई। प्रधान पुनित मंगला ने बताया कि बाबा श्याम की कृपा और आशीर्वाद से नौ जून की सांय को भव्य श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में प्रसिद्ध भजन गायिका रेशमी शर्मा (समस्तीपुर), शुभम-रूपम (कोलकाता), शीतल पांडे (दिल्ली) व नरेश मयूजिकल ग्रुप (दिल्ली) से आकर अपनी-अपनी स्वर लहरियां बिखेरकर बाबा श्याम खाटू की महिमा का गुणगान करेंगे। वहीं इस आयोजन में मंच का संचालन नरेश भजनी जींद करेंगे।