फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Paddy seedlings are burning due to intense sunlight

Jind News: तेज धूप के कारण जल रही धान की पनीरी

Wed, 11 Jun 2025 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 11 Jun 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Paddy seedlings are burning due to intense sunlight
11जेएनडी05: खेत में बिजाई गई पनीरी तेज धूप के कारण जलने से हुई कम। संवाद
जींद। तापमान लगातार 42 डिग्री बना हुआ है। ऐसे में आमजन के साथ-साथ किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समय धान उत्पादक किसानों ने खेत में पनीरी लगाई हुई है। तेज धूप व तापमान अधिक रहने के चलते पनीरी जलने लगी है जो किसानों की मेहनत पर पानी फेर रही है।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञ किसानों को सलाह दे रहे हैं कि वह समय-समय पर धान के लिए तैयार की जा रही पनीरी में थोड़ा-थोड़ा करके पानी लगाएं। इससे दोपहर के समय में पानी गर्म होने से प्योद खराब न हो। फसल में ज्यादा समय तक पानी भरा न रखें। गर्मी के कारण फसल पीली पड़ने व खराब होने की स्थिति में तुरंत खेती विभाग डॉक्टर से सलाह लें।
विज्ञापन

किसान सुबह के समय प्योद में अपनी लगाकर दोपहर के समय में पानी निकाल दें और शाम के समय प्योद में पानी भरें, ताकि दिन में गर्म हुई जमीन ठंडी हो सके। अगर हो सके तो किसान दिन में स्प्रे पंप की सहायता से पानी का छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे दिन लगातार 42 डिग्री बना रहा तापमान
तीसरे दिन लगातार अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा। हवा की गति 11 किलोमीटर व मौसम में आद्रता 27 प्रतिशत बनी रही। लगातार पड़ रही तेज गर्मी में घरों से बाहर निकलने वाले लोगों के लिए चिकित्सक पूरे शरीर जैसे पूरे बाजू की शर्ट, सर पर कपड़ा ढकने के निर्देश दिए हैं। किसान राकेश, सतबीर, सुखविंद्र, शमशेर ने बताया कि तेज गर्मी के कारण धान की पनीरी खराब हो रही है। यह बढ़ते तापमान के कारण हो रहा है। बीज के जिस हिस्से से पौधा निकलना शुरू होता है बीज वहीं से खराब हो रहा है। इस कारण से फसल के लिए लगाई प्योद 40 से 45 प्रतिशत खराब हो रही है।


14 जे 16 जून के बीच आए मौसम में बदलाव
पांडू पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. राजेश ने बताया कि आगामी 14 से 16 जून के बीच मौसम में बदलाव आएगा। इस दौरान तेज गति से हवा व कहीं-कही हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed