फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Paddy not sold in the district due to fault in e-procurement portal

Jind News: ई-खरीद पोर्टल में फाल्ट से जिले में नहीं बिका धान

Mon, 16 Oct 2023 10:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 16 Oct 2023 10:55 AM IST
विज्ञापन
Paddy not sold in the district due to fault in e-procurement portal
15जेएनडी14: अनाजमंडी में लगी दान की ढेरियां। संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। ई-खरीद पोर्टल बंद होने और एआईआरईए (ऑल इंडिया राइस एक्सपोर्ट एसोसिएशन) की एडवाइजरी के चलते जिले में पीआर और अन्य किस्मों के धान की खरीद रविवार को नहीं हुई। पीआर धान खरीद का कार्य ऑनलाइन तरीके से होने के कारण किसी भी किसान का गेट पास नहीं कटा। इसके कारण धान की खरीद नहीं हो सकी।
किसान सुबह ही धान लेकर मंडियों में पहुंचने लगे थे, लेकिन पोर्टल में तकनीकी खामी होने के कारण किसी भी किसान का गेट पास नहीं कटा। इसके लिए मंडी प्रशासन ने भी उच्चाधिकारियों से बात की लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। जिले में प्रतिदिन पीआर धान की आवक 70 हजार क्विंटल होती है। इसके कारण रविवार को किसी भी किसान का धान नहीं बिका। इसके अलावा किसानों के खाते में भुगतान डालने से लेकर उठान तक कार्य पूरी तरह से बंद रहा। धान अन्य किस्मों की खरीद को लेकर एआईआरईए ने खरीदारों को एडवाईजरी जारी कि है कि आरसीएसी जारी करने के लिए केवल 1200 यूएसडी से अधिक के बासमती अनुबंधों को पंजीकृत करने पर प्रतिबंध जारी रखा गया है। एआईआरईए के सदस्यों को धान की खरीद और इन्वेंट्री रखने में अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इसको लेकर धान मिल मालिकों की हड़ताल के चलते जिला ही नहीं बल्कि पूरे देश में धान की अन्य किस्मों की खरीद नहीं हुई। एक तो पोर्टल नहीं चलने और दूसरी तरफ धान की अन्य किस्मों में राष्ट्रीय स्तर पर जारी की गई एडवाइजरी के कारण खरीद नहीं हो पाई। इससे धान की आवक तो मंडियों में ज्यों की त्यों रही लेकिन खरीद नहीं होने से मंडियों में धान की मात्रा अत्यधिक हो गई। अब जिले की अधिकतर बड़ी मंडियों में धान डालने की जगह को लेकर भी आढ़तियों व किसानों के लिए बड़ी परेशानी होगी।
विज्ञापन


बाक्स

ये है जिले की मंडियों का हाल

जिले की मंडियों में रविवार तक पीआर धान की आवक 13 लाख 40 हजार क्विंटल के के पार हो चुकी है जबकि आवक ज्यों की त्यों है। शनिवार तक मंडियों से 859140 क्विंटल धान का उठान हो चुका है, लेकिन 480239 क्विंटल का उठान होना बाकी है। इसके अलावा मंडियों में धान की अन्य वेराइटी की आवक भी लगातार बढ़ रही है। अगर मंडियों में पीआर के अतिरिक्त अन्य किस्मों की खरीद शीघ्र शुरू नहीं हुई तो किसान व आढ़तियों के लिए बड़ी परेशानी पैदा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन

जिले में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में रविवार को ई-खरीद पोर्टल में तकनीकी खामी आने के कारण खरीद प्रक्रिया नहीं हो सकी। पोर्टल ठीक होने की उम्मीद है। इसके बाद सोमवार से धान खरीद का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इसको लेकर उच्चाधिकारियों से बात हो चुकी है। इसके अलावा धान की बासमती किस्म के धान को लेकर पूरे देश में हड़ताल है। इसका समाधान होने पर इन किस्मों की खरीद भी शुरू करवा दी जाएगी।-निशांत राठी जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed