फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Paddy lifting work started in grain market

Jind News: अनाज मंडी में धान का उठान कार्य शुरू

Thu, 09 Nov 2023 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 09 Nov 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Paddy lifting work started in grain market
08जेएनडी32: धान से भरी पड़ी जींद की नई अनाज मंडी।
जींद। शहर की अनाजमंडी में बुधवार को खरीद का कार्य पूरी तरह से बंद रहा। जिसके चलते मंडी में किसी भी आढ़ती ने किसानों से धान नहीं मंगवाई। इसके लिए पहले ही किसानों को सूचना दे दी गई थी। मंडी में पिछले लंबे समय से धान खरीद तो लगातार चल रही थी, लेकिन उठान का कार्य नाममात्र था। इसके कारण मंडी लगभग सवा दो क्विंटल धान से अट गई थी। मंडी में आढ़तियों को धान उतरवाने के लिए जगह नहीं मिल रही थी।
विज्ञापन


मंडी में धान अधिक होने के कारण आढ़तियों को परेशानी हुई। इस पर प्रधान ने सभी आढ़तियों की बैठक बुलाकर सर्वसम्मति से एक दिन खरीद बंद करने का निर्णय लिया और इसकी सूचना किसानों को भी दी। जिसके चलते सभी ने सहमति जताकर उठान कार्य करने की बात कही। मंडी में बुधवार को सुबह ही उठान का कार्य शुरू कर दिया गया था। जिसके चलते सायं तक लगभग 40 हजार क्विंटल धान का उठान हुआ। इसके अतिरिक्त मंडी में अभी भी लगभग पौने दो लाख क्विंटल धान पड़ा हुआ है। इस धान को लगातार खरीद के साथ उठाया जाएगा। हालांकि जिले की सभी मंडियों में सप्ताह में एक दिन उठान का कार्य चल रहा था। जिसके चलते अन्य मंडियों में इतनी परेशानी नहीं थी, लेकिन जींद की मंडी में उठान कम और आवक ज्यादा होने के कारण मंडी में ज्यादा धान हो गया था। अब मंडी में वीरवार से खरीद प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि किसानों को भी अधिक इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन


यह है जिले भर की मंडियों का आंकड़ा
जिले भर की मंडियों में अब तक कुल 5456809 क्विंटल धान की आवक हुई है। इसमें से 5041739 क्विंटल की ब्रिकी हो चुकी है, जबकि 4586729 क्विंटल का उठान हुआ है। अब तक जिले भर की मंडियों में 545680 क्विंटल धान का उठान बाकी है। हालांकि धान की सभी वैरायटी में बासमती धान का अकेले लगभग पौने चार लाख क्विंटल का उठान बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को न हो परेशानी इसलिए लिया निर्णय

मंडी में धान की आवक अधिक होने के कारण किसान की फसल को उतरवाने के लिए स्थान नहीं बचा था। जिसके कारण बुधवार को मंडी में धान कार्य के उठान का निर्णय लिया गया। मंडी में खरीद को पूर्ण रूप से एक दिन के लिए बंद किया गया था। अब वीरवार को मंडी में धान खरीद को एक सप्ताह के लिए सुचारू रूप से चलवाया जाएगा।

--मनीष उर्फ बब्लू गोयल मंडी प्रधान जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed