फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Pace of Wheat Lifting Slow; Commission Agents and Farmers Demand Acceleration

Jind News: गेहूं उठान की रफ्तार धीमी, आढ़ती व किसानों ने की तेजी लाने की मांग

Thu, 23 Apr 2026 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Pace of Wheat Lifting Slow; Commission Agents and Farmers Demand Acceleration
22जेएनडी19: मंडी में लगे गेहूं के ढेर। स्रोत किसान
जींद। जिले की अनाज मंडी में अब तक 12, 68,977 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। 16,402 गेट पास कट चुके हैं। 10,75,080 लाख क्विंटल की खरीद हो चुकी है तो 1,98,993 लाख क्विंटल का उठान हो चुका है।
विज्ञापन

खरीदी गई गेहूं में से 8,76,087 लाख क्विंटल का उठान नहीं हुआ है। गेहूं उठान की रफ्तार अब तक धीमी है। आढ़ती, किसान संगठन उठान में तेजी लाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी में दर्ज आंकड़ों के अनुसार, अब तक उचाना मंडी में वेयर हाऊस, हैफेड ने 751094 क्विंटल, छात्तर सब यार्ड में हैफेड, खादय आपूर्ति विभाग ने 151158 क्विंटल, घोघड़िया खरीद सेंटर पर डीएफएससी ने 110173 क्विंटल, काब्रच्छा में वेयर हाऊस ने 50819 क्विंटल, धनखड़ी में डीएफएससी ने 11836 क्विंटल गेहूं की खरीद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 16402 गेट पास में से सबसे अधिक उचाना मंडी में 11801 गेट पास कटे हैं तो छात्तर सब यार्ड में 2027, घोघड़िया खरीद सेंटर पर 1399, काब्रच्छा में 989, धनखड़ी में 186 गेट पास कटे हैं। 15551 गेट पास बायोमीट्रिक हो चुके हैं। 851 गेट पास बिना बायोमीट्रिक है।

मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा ने कहा कि आढ़तियों और किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी गई। उठान में तेजी हो इसको लेकर विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री निरंतर अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं। उठान को लेकर हर रोज वे रिपोर्ट भी ले रहे हैं। उठान में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed