फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Owner accused of diesel theft, driver committed suicide

Jind News: मालिक ने लगाया डीजल चोरी का आरोप, चालक ने दे दी जान

Wed, 12 Jun 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Updated Wed, 12 Jun 2024 11:38 PM IST
सार

बेटे की शिकायत पर गाड़ी मालिक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Owner accused of diesel theft, driver committed suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद में मालिक के डीजल चोरी के लगाए आरोपों से आहत होकर एक ट्रक चालक ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि मालिक ने चालक को जाति सूचक गालियां दीं, उसका वीडियो भी बनाया। इससे चालक मनसिक रूप से परेशान था। घटना की सूचना पर अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया।

विज्ञापन


नगूरां निवासी प्रदीप ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके पिता 52 वर्षीय रामफल, उझाना निवासी सुरेंद्र के ट्रक पर चालक की नौकरी करते थे। सुरेंद्र ने उसके पिता पर गाड़ी से 30 लीटर डीजल चोरी करने का आरोप लगाया था। यही नहीं मालिक ने उनकी वीडियो भी बनाई थी, और सरेआम उन्हें जातिसूचक गालियां भी दी थीं।
विज्ञापन


इन आरोपों से उनके पिता को गहरा सदमा लगा था। वह मानसिक रूप से परेशान हो गए थे। इसी दुख के कारण उन्होंने 11 जून को खेत में जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रदीप ने आरोप लगाया कि गाड़ी मालिक सुरेंद्र के डीजल चोरी के आरोप लगाने और वीडियो बनाने से परेशान होकर उसके पिता ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मृतक के बेट प्रदीप की शिकायत पर गाड़ी मालिक सुरेंद्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी। -नफे सिंह, जांच अधिकारी अलेवा थाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed