फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Over 100 women in the district received the HPV vaccination.

Jind News: जिले में 100 से महिलाओं ने लगवाई एचपीवी वैक्सीनेशन

Mon, 20 Apr 2026 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Over 100 women in the district received the HPV vaccination.
19जेएनडी05: खरकरामजी गांव में एचपीवी वैक्सीनेशन लगाते हुए। संवाद
जींद। रविवार को जिलेभर में एचपीवी वैक्सीनेशन ड्राइव का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य किशोरियों व महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करना और वैक्सीन के माध्यम से सुरक्षा प्रदान करना रहा।
विज्ञापन

अभियान का सुपरविजन जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संदीप मलिक और अर्बन नोडल अधिकारी डॉ. विशाल सांगवान ने किया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर लोगों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व, सर्वाइकल कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समय पर वैक्सीनेशन इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम सीएचसी खरकरामजी भी पहुंची जहां लोगों को जागरूक कर वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी दिखाते हुए अभियान को सफल बनाया। अभियान के दौरान जिला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा की सुपुत्री वृंदा ने भी सीएचसी खरक रामजी में एचपीवी वैक्सीन लगवाकर लोगों को प्रेरित किया। उनके इस कदम से अन्य लोगों में भी जागरुकता बढ़ी और उन्होंने आगे आकर वैक्सीनेशन करवाया।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक जिले में करीब 100 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जो अभियान की सकारात्मक शुरुआत को दर्शाता है। इस दौरान सीएचसी खरक रामजी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनदीप सराह ने भी अपनी टीम के साथ अहम भूमिका निभाई। उन्होंने लोगों की शंकाओं का समाधान करते हुए अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed