{"_id":"6b0b148e37000594f004f38b","slug":"over-100-female-students-learned-ai-and-digital-technology-and-received-certificates-jind-news-c-199-1-sroh1006-164539-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 100 से अधिक छात्राओं ने सीखी एआई और डिजिटल तकनीक, मिले प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 100 से अधिक छात्राओं ने सीखी एआई और डिजिटल तकनीक, मिले प्रमाणपत्र
विज्ञापन
फोटो 28जेएनडी08- छात्रा को प्रमाण पत्र वितरित करते मुख्य अतिथि डॉ. राजकुमार गोयल। स्रोत संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन की ओर से हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के सहयोग से आयोजित इस ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्राओं ने प्रशिक्षण लिया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल तकनीक के बढ़ते महत्व को देखते हुए छात्राओं को आधुनिक कौशल से जोड़ने के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समापन पर छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
अर्बन एस्टेट स्थित संस्था के कार्यालय में आयोजित समारोह में अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने प्रशिक्षण पूरा करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गोयल ने कहा कि वर्तमान समय तकनीक और नवाचार का है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल टूल्स और आधुनिक कौशल का ज्ञान विद्यार्थियों के लिए जरूरी हो गया है। ऐसे कार्यक्रम बेटियों का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें रोजगार और कॅरिअर के नए अवसरों के लिए तैयार करते हैं।
विज्ञापन
प्रशिक्षण में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलेवा की छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने इंफॉर्मेशन डिपार्टमेंट की ट्रेनर प्रीति राजपूत और संस्कृत अध्यापिका सरोज बाला के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान छात्राओं को एआई, एआई टूल्स, डेटा स्ट्रक्चर, शिक्षा में एआई की भूमिका और डिजिटल तकनीक के बारे में जानकारी दी गई।
संस्था के अध्यक्ष राजकुमार भोला ने कहा कि संगठन का उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीक और रोजगारोन्मुख कौशल से जोड़ना है। इस मौके पर संस्था की आईटी प्रमुख अंकिता खटकड़, रिसर्च एवं डेवलपमेंट प्रमुख डॉ. सुरभि रावल, सावर गर्ग मौजूद रहे।