फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Orientation program held at CRSU for newly admitted students.

Jind News: सीआरएसयू नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ अभिविन्यास कार्यक्रम

Fri, 21 Aug 2026 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Orientation program held at CRSU for newly admitted students.
फोटो 20जेएनडी27-सीआरएसयू में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं। स्रोत कर्मचारी
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग की ओर से सत्र 2026-27 में नव प्रवेशित बीएससी एवं एमएससी विद्यार्थियों के लिए सम्मेलन कक्ष संख्या 310 में अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. विशाल वर्मा ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें अनुशासन बनाए रखने और नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विभाग के संकाय सदस्यों से परिचित करवाया, ताकि शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रमुख प्रावधानों और विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा व्यवस्था की जानकारी भी दी। साथ ही पाठ्यक्रम, शैक्षणिक अवसरों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आयोजित होने वाली गतिविधियों से अवगत करवाया। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. दीपक वधवा ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया, विश्वविद्यालय एवं विभाग के नियमों, शैक्षणिक गतिविधियों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से विभागीय संसाधनों का अधिकतम लाभ उठाने और शिक्षकों के संपर्क में रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed