फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Organized workers are the strength of any organization: Sheel Bhyan

किसी भी संगठन की मजबूती होती है संगठित कार्यकर्ता : शील भ्याण

Wed, 16 Apr 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 16 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Organized workers are the strength of any organization: Sheel Bhyan
16जेएनडी10: जजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल हुए पदा​धिकारी व कार्यकर्ता। संवाद
जींद। जजपा जिला कार्यालय में बुधवार को संगठन की हलका स्तरीय बैठक हलका प्रधान सुनील रेढू कंडेला की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर जिला प्रभारी शीला भ्याण, बलवान कोटड़ा, सुरेश काला व जिला प्रधान जोरा डूमरखा ने शिरकत की। इसके बाद संगठन को मजबूत करने व कार्यकारिणी गठित करने के लिए बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में प्रभारी शीला भ्यान, बलवान सिंह कोटड़ा व सुरेश उर्फ काला ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ता होते हैं। जिस संगठन के कार्यकर्ता मजबूत होंगे। वह सदैव सरकार बनाने में कामयाबी हासिल करती है। इसके बाद पार्टी जनहित के लिए बेहतर काम करती है। यह मौका उसको कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर मिलता है। जजपा को जींद हलके के साथ पूरे जिले में मजबूत करने के लिए अभी से काम करने की जरूरत है। संगठन में अगर पदाधिकारी मजबूत व काम करने वाले होंगे तो सता को हासिल करना बड़ी बात नहीं है। इस बैठक में जींद हलके के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश, जिला व हलका स्तर पर कार्यकारिणी के गठन में मेहनती कार्यकर्ताओं के नामों पर चर्चा की, ताकि जल्द ही कार्यकारिणी का गठन किया जा सके। इस मौके पर पूर्व हलका प्रधान कर्मपाल ढुल, अमिता ढांडा, सुदेश कुचराना, निर्मला कुंडू, मनजीत बेरवाल, कर्मवीर मोना, विकास जांगड़ा, विकास सिहाग, सुमित रायचंद वाला, सतबीर हैबतपुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed