फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Organizations unite over the stalled work of building construction workers

Jind News: भवन निर्माण श्रमिकों के रुके कार्य को लेकर संगठन एकजुट

Tue, 06 Jan 2026 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 06 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Organizations unite over the stalled work of building construction workers
05जेएनडी31: विभिन्न मजदूर संगठनों के आपसी एकजुट होने पर चर्चा करते हुए संघ सदस्य। स्रोत संघ सद
नरवाना। भवन निर्माण श्रमिक संघ हरियाणा (भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध) की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कार्यालय नरवाना में हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा भवन निर्माण श्रमिकों के रुके हुए कार्य को लेकर रहा। पदाधिकारियों ने बताया कि श्रमिकों का काम पिछले करीब आठ महीनों से ठप पड़ा है, लेकिन अब तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।
विज्ञापन

बैठक में गंभीर स्थिति को देखते हुए विभिन्न मजदूर संगठनों के आपसी एकजुट होने पर चर्चा की गई। प्रदेश कार्यालय नरवाना में हरियाणा मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम चौहान, महामंत्री मनोज कुंडू, उपाध्यक्ष राकेश, नितेश, तौफीक खान और कैशियर पूर्ण कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों से विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन

चर्चा के बाद सभी संगठनों ने भवन निर्माण श्रमिक संघ हरियाणा में आस्था जताते हुए एकजुट होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया। निर्णय के अनुसार आगामी छह जनवरी को प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन किया जाएगा और उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रदेशाध्यक्ष रजत धीमान, प्रदेश महामंत्री राममेहर जांगड़ा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रोहतास ग्रोवर, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद खेड़ा और महेंद्र फतेहाबाद सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed