फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Organising sports is essential to keep people away from drugs: Sarpanch

नशे से दूर रखने के लिए जरूरी हैं खेलों का आयोजन : सरपंच

Thu, 26 Feb 2026 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Organising sports is essential to keep people away from drugs: Sarpanch
जींद। ग्राम पंचायत जामनी व एथलेटिक्स कोच अंकित सिंह रोहा के सहयोग से 26 फरवरी को शाम तीन बजे राजकीय प्राथमिक पाठशाला में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

सरपंच दलबीर सिंहरोहा ने कहा कि नशे से दूर रखने के लिए खेलों का आयोजन जरूरी हैं ताकि युवाओं का सर्वांगीण विकास हो। इससे गांव बच्चों प्रोत्साहन मिलेगा। गांव में समय समय पर खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी ताकि युवाओं को अपने कौशल को निहारने का अवसर मिले।
विज्ञापन

कोच अंकित ने बताया कि लड़कों में 15 वर्ष तक के बच्चों की 200 मीटर रेस और 19 वर्ष के लड़कों की 400 मीटर रेस और लंबी कूद होगी। लड़कियों में 400 मीटर रेस और लंबी कूद होगी। महिलाओं की मटका दौड़ होगी। महिलाओं को मटका अपने घर से लेकर आना है। 55 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों की 200 मीटर रेस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम को 500 रुपये, द्वितीय को 300 रुपये, तृतीया को 200 रुपये और साथ में मेडल दिया जाएगा। इस मौके पर महर्षि जमदग्नि युवा क्लब प्रधान दीपक,मनीष जामनी, देशराज,राजू,मनदीप सिंह,परवीन, कुशल, ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed