फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Orange alert for 3 days, mercury may rise up to 4 degrees

Jind News: 3 दिन का ऑरेंज अलर्ट, 4 डिग्री तक बढ़ सकता है पारा

Tue, 11 Jun 2024 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Orange alert for 3 days, mercury may rise up to 4 degrees
10जेएनडी23 : गर्मी से राहत पाने के लिए अर्जुन स्टेडियम में ट्रॉयल के लिए आए ​​खिलाड़ी आईसक्रीम
जींद। एक बार फिर गर्मी का सित्तम बढ़ने लगा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान भी रिकार्ड 30.4 डिग्री रहा। ऐसे में दिन के साथ रात को भी भीष्ण गर्मी का सामना करने पड़ेगा। मौसम विभाग ने ऑरेंज अर्लट जारी किया है। भीष्ण गर्मी के चलते सोमवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। दिनभर लोगों को गर्म हवा के थपेड़ों ने बेहाल रखा। हवा में नमी की मात्रा 16 प्रतिशत रही। हवा की गति 14 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। अगले एक सप्ताह तक गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। इस दौरान आंशिक बादलवाई भी देखने को मिलेगी, जिसके कारण रात को भी गर्मी महसूस होगी।
विज्ञापन

नौतपा के बाद एक बार फिर गर्मी के तेवर तीखे हो गए। सोमवार को दिन का आगाज गर्म मिजाज के साथ हुआ। दिन चढ़ने के साथ हवा भी काफी गर्म हो गई। दोपहर को सड़कें तथा बाजार सुनसान नजर आए। बहुत कम लोग तथा वाहन सड़कों पर दिखाई दिए। भीष्ण गर्मी ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। एक बार फिर हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि भीष्ण गर्मी को देखते हुए दिन में घर से बाहर नहीं निकलें। जरूरी होने पर कपड़ा सिर पर रखकर ही घर से बाहर निकलें। ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थों का सेवन करें। वहीं कृषि विशेषज्ञों ने भी किसानों को रात को फसलों की सिचाई करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

तीन दिन उफान पर होगा पारा
भीष्ण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिन के तापमान के साथ रात के तापमान में भी इजाफा होगा। हवा की गति तेज रहेगी। तापमान 46 डिग्री तक पहुंच जाएगा। रात का तापमान भी 30 से 34 डिग्री बने रहने की संभावना है। मौसम शुष्क बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन के तापमान के साथ रात के तापमान में भी इजाफा होगा। हवा की गति तेज रहेगी। आकाश में बादलवाई दिखाई देगी। फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहेगा। लोगों को गर्मी से अपने आपको, पशुओं व फसलों को बचाना होगा।
डॉ. राजेश कुमार, मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed