फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Option open to merge members on PPP portal

Jind News: पीपीपी पोर्टल पर सदस्य मर्ज करने के लिए विकल्प खुला

Wed, 09 Apr 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 09 Apr 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Option open to merge members on PPP portal
नरवाना (जींद)। परिवार पहचान पत्र के आधिकारिक पोर्टल पर सदस्य को मर्ज करने के लिए विकल्प खुल गया है। सरकार ने विकल्प खोलने के बाद उन 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को राहत दी, जो अपने अभिभावकों से अलग दूसरे परिवार पहचान पत्र में शामिल थे। यह विकल्प पिछले लगभग सात महीनों से पोर्टल पर न होने के कारण काफी बच्चों को सरकारी योजनाओं से वंचित रहना पड़ रहा था। अब यह पोर्टल पर दोबारा से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


अटल सेवा केंद्र संचालक शुभम ने बताया कि परिवार पहचान पत्र में मर्ज करने का ऑप्शन पोर्टल पर दिया गया है। परिवार पहचान पत्र में बच्चों का नाम न होने के कारण वे कोई योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते थे। सरकार की ओर से योजनाओं का लाभ इसके ही आधार पर दिया जा रहा है। अब सरकार ने एक दिन पहले ही ये सुविधा पोर्टल पर दी है। जो बच्चा परिवार पहचान पत्र में मर्ज होना चाहता है वे या तो परिवार पहचान पत्र पोर्टल पर खुद से ही या फिर अटल सेवा केंद्र में जाकर करवा सकते हैं। जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में थोड़ी और सहूलियत मिल जाएगी।
विज्ञापन




परिवार पहचान पोर्टल पर अब मर्ज का ऑप्शन देने से उन बच्चों को राहत मिली है, जिनकी आयु 18 वर्ष से कम है और वो अपने माता-पिता की फैमिली आईडी से अलग थे।

- विवेक आर्य, एडीसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed