फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Opposition will be marginalised, if not given a strong challenge: Brijendra Singh

मजबूत चुनौती नहीं देने पर हासिए पर आ जाएगा विपक्ष : बृजेंद्र सिंह

Fri, 18 Aug 2023 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 18 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Opposition will be marginalised, if not given a strong challenge: Brijendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उचाना। विपक्ष की जो दुर्गति 2014, 2019 के लोकसभा चुनाव में हुई है, इससे उनको ये बात शायद समझ में आ रही है कि 2024 में यदि वे मजबूती चुनौती नहीं दे पाए तो उन सब का अस्तित्व हासिए पर आ जाएगा। विपक्ष इसी कोशिश में है किसी तरह से सभी दलों को मिलाकर कुछ शक्ति प्राप्त कर सकें। ये बातें हिसार लोकसभा सांसद बृजेंद्र सिंह ने खटकड़, कहसून समेत अन्य गांवों में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।
सांसद ने कहा कि जिस तरह के संकेत आ रहे है शायद एनडीए के लिए 2024 भी 2014, 2019 से भिन्न नहीं होगा। कहा कि सभी पार्टियों के नेता आज कार्यक्रम कर रहे हैं। कांग्रेस भी अपने कार्यक्रम कर रही है। इनेलो विधायक अभय सिंह यात्रा पर निकाले हुए हैं। भाजपा अपने स्तर पर बड़े-बड़े आयोजन कर रही है।
विज्ञापन


एनडीए की बैठक में जजपा के शामिल के सवाल पर सांसद ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। एनडीए को तो 25 साल हो चुके हैं। उसके उपलक्ष्य में जो घटक दल है उनको बुलाया गया था। हरियाणा में जजपा की सरकार में हिस्सेदारी है। वहां उनको बुलाना एवं उनका जाना स्वभाविक है। इस मौके पर मार्केट कमेटी पूर्व चेयरमैन सज्जन सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, सरपंच सतबीर, पूर्व सरपंच रमेश, संजीव डूमरखां, प्रदीप झील, अभिमन्यु श्योकंद, गुरनाम पालवां, ऋषिपाल श्योकंद, कुलदीप काकड़ोद, श्रीकांत, सुरेंद्र गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed