फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Opposition to registration of FIR against villagers

Jind News: ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज एफआईआर दर्ज करने का विरोध

Tue, 07 May 2024 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 07 May 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Opposition to registration of FIR against villagers
06जेएनडी28-बिजली निगम एक्सईएन से मिलते बडऩपुर गांव के लोग। संवाद
नरवाना। बड़नपुर गांव में मेरा गांव जगमग योजना के तहत चल रहे काम का विरोध करने पर करवाई गई एफआईआर दर्ज के मामले को लेकर सोमवार को ग्रामीण बिजली निगम एक्सईन संदीप दलाल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीणों ने बिजली निगम टीम का शांतिपूर्वक तरीके से विरोध किया था, लेकिन निगम टीम ने दुर्व्यवहार करने का झूठा आरोप लगाया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों बिजली निगम की टीम जगमग योजना के तहत बिजली के खंभे और मीटर लगाने के लिए गांव बड़नपुर में टीम आई थी। ग्रामवासियों का बिजली विभाग की टीम का शांतिपूर्वक तरीके से विरोध किया गया था, लेकिन बिजली विभाग के एसडीओ ने ऋषिराम, बंशी श्योकंद, सुरेंद्र श्योकंद व कलवंत पर झूठी एफआईआर दर्ज करवा दी थी, जिसको लेकर समस्त ग्रामवासियों में रोष है। पूर्व सरपंच डॉ. जोगिंद्र ने बताया कि एसडीओ ने झूठा मुकद्दमा दर्ज करवाया है। जिस दिन बिजली निगम की टीम गांव में आई थी, उस दिन सभी गांववासियों ने एकजुट होकर इसका विरोध किया था। सुरेश ने कहा कि अगर बिजली निगम ने मुकदमा वापस नहीं लिया तो ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर कुलबीर नंबरदार, पूर्व सरपंच सूरजमल, नसीब, सुरेंद्र, ओमप्रकाश, सुभाष, अमरजीत, कृष्ण पंच, दिनेश, सुरेश, ऋषिराम, कलवंत, बंशी श्योकंद, सतबीर मौजूद रहे।

06जेएनडी28-बिजली निगम एक्सईएन से मिलते बडऩपुर गांव के लोग। संवाद

06जेएनडी28-बिजली निगम एक्सईएन से मिलते बडऩपुर गांव के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed