फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Opposition to connecting villages to the Kinana division; ultimatum set for the 13th.

Jind News: गांवों को किनाना डिवीजन से जोड़ने का विरोध, 13 तक का अल्टीमेटम

Sat, 05 Sep 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 05 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Opposition to connecting villages to the Kinana division; ultimatum set for the 13th.
फोटो 05जेएनडी10-शिव कॉलोनी स्थित किसान भवन में हुई बैठक में मौजूद भाकियू सदस्य। स्रोत किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की बैठक शनिवार को शिव कॉलोनी स्थित किसान भवन में जिला प्रधान बिंद्र नंबरदार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बिजली निगम द्वारा कुछ गांवों को जींद डिवीजन-2 से हटाकर किनाना डिवीजन से जोड़े जाने का विरोध किया गया। भाकियू ने बिजली निगम को 13 सितंबर तक मांग पूरी करने का समय दिया है। मांग पूरी नहीं होने पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी गई।
जिला प्रधान बिंद्र नंबरदार ने कहा कि बीबीपुर, ईगराह, घिमाना, बहबलपुर, रामगढ़ और शादीपुर गांवों को किनाना डिवीजन से जोड़ने की प्रक्रिया का संगठन विरोध करता है। उन्होंने मांग की कि इन गांवों को वापस जींद नगर डिवीजन-2 से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि डिवीजन बदलने से ग्रामीणों को बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए दूर जाना पड़ेगा और परेशानी बढ़ेगी।
विज्ञापन

बैठक में किसानों ने धान और कपास की सरकारी खरीद जल्द शुरू करने की मांग भी उठाई। भाकियू नेताओं ने सरकार से फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सुनिश्चित करने तथा मंडियों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जयपाल, सुभाष घिमाना, विजय गुलकनी, रणधीर, राजेश, जयबीर, प्रकाश, दलबीर और राजेंद्र पहलवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed