Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   OPD services remained closed for two hours, 500 patients returned without treatment.

Jind News: 2 घंटे बंद रही ओपीडी सेवाएं, 500 मरीज बिना इलाज लौटे

Thu, 27 Nov 2025 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
OPD services remained closed for two hours, 500 patients returned without treatment.
27जेएनडी43: नागरिक अस्पताल की दवा ​खिड़की पर लगी दोपहर को भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। एसएमओ की सीधी भर्ती नीति का विरोध कर रहे नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने वीरवार को 2 घंटे की पेन-डाउन हड़ताल की। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक ओपीडी सेवाएं बंद रखी। दो घंटे तक ओपीडी नहीं हुई और मरीजों को इंतजार करना पड़ा।
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के आह्वान पर चिकित्सक हड़ताल पर रहे। प्रतिदिन नागरिक अस्पताल में 1600 से 1700 मरीजों की ओपीडी होती है। हड़ताल के चलते 1200 मरीजों की ओपीडी हुई। लगभग 500 मरीजों को वापस लौटना पड़ा। ऑपरेशन में भी देरी हुई। हड़ताल के कारण मरीज चिकित्सकों के इंतजार में बैठे रहे। ओपीडी काउंटरों से लेकर वार्डों, जांच कमरों व पर्ची वितरण केंद्रों तक भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

हड़ताल समाप्त होने के बाद सबसे ज्यादा भीड़ गायनी वार्ड, शिशु रोग वार्ड और नेत्र जांच कमरों के बाहर देखी गई। महिलाओं, गर्भवती मरीजों और छोटे बच्चों के साथ आए परिजनों को लंबा इंतजार करना पड़ा। वहीं, नेत्र जांच कक्ष के बाहर बुजुर्ग मरीज भी बड़ी संख्या में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं जारी रही- डॉ. राजेंद्र ढांडा
एसोसिएशन के प्रधान व डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. राजेंद्र ढांडा ने बताया कि हड़ताल को लेकर पहले ही उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया था। यह हड़ताल सांकेतिक थी लेकिन फिर भी अस्पताल में इमरजेंसी, डिलीवरी और पोस्टमार्टम जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं को कार्यरत रखा गया ताकि किसी भी मरीज या आमजन को गंभीर परेशानी न झेलनी पड़े।
एसएमओ की सीधी भर्ती से चिकित्सकों को नहीं मिलेंगे पदोन्नति के अवसर
स्वास्थ्य विभाग की ओर से एसएमओ (सीनियर मेडिकल ऑफिसर) की सीधी भर्ती प्रक्रिया के विरोध में चिकित्सकों ने हड़ताल की। उन्होंने कहा कि अगर एसएमओ की सीधी भर्ती होती है तो वर्तमान में कार्यरत चिकित्सकों को पदोन्नति के अवसर नहीं मिलेंगे। लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे चिकित्सक प्रमोशन से वंचित रह जाएंगे।

दूरदराज के गांवों से आए मरीजों को सुबह उपचार नहीं मिलने पर उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। हड़ताल खत्म होने के बाद में डॉक्टरों ने विस्तारित समय तक मरीजों को देखा है जिससे उन्हें राहत मिली। -संतोष देवी, ढाठरथ।

नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की हड़ताल की पूर्व सूचना के चलते एनएचएम व बीएमएस की ड्यूटी लगाई हुई थी। इन चिकित्सकों ने हड़ताल के दौरान मरीजों का उपचार किया। हड़ताल खत्म होने के बाद सभी मरीजों का उपचार किया गया। ऑप्रेशन भी सुचारू हुए। -डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।



27जेएनडी43: नागरिक अस्पताल की दवा खिड़की पर लगी दोपहर को भीड़। संवाद
27जेएनडी44: नागरिक अस्पताल में शिशु वार्ड के बाहर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
27जेएनडी45: अस्पताल में गायनी वार्ड के बाहर उपचार के इंतजार में बैठी महिलाएं। संवाद

27जेएनडी43: नागरिक अस्पताल की दवा खिड़की पर लगी दोपहर को भीड़। संवाद

27जेएनडी43: नागरिक अस्पताल की दवा खिड़की पर लगी दोपहर को भीड़। संवाद

27जेएनडी43: नागरिक अस्पताल की दवा खिड़की पर लगी दोपहर को भीड़। संवाद

27जेएनडी43: नागरिक अस्पताल की दवा खिड़की पर लगी दोपहर को भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed