Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Only one rupee will be accepted as a token gift (shagun) for the boy's wedding.

खाप का फैसला : पांच गांवों में लड़के की शादी में नहीं लिया जाएगा दहेज

Sun, 22 Nov 2026 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Only one rupee will be accepted as a token gift (shagun) for the boy's wedding.
फोटो 9 नरवाना। कार्यक्रम के दौरान मौजूद 36 बिरादरी के लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरवाना। सर्वजातीय नरवाना खाप ने दहेज प्रथा और नशे के खिलाफ सामाजिक बदलाव की पहल करते हुए दो अहम फैसले लिए हैं। रविवार को शहर के ओवरब्रिज के पास सब्जी मंडी मोड़ पर निर्माणाधीन खाप चबूतरे का शिलान्यास और भूमि पूजन किया गया।
इस दौरान आयोजित नशा मुक्त नरवाना और दहेज मुक्त समाज कार्यक्रम में खाप ने घोषणा की कि उसके अधीन आने वाले पांच गांवों में 36 बिरादरी के किसी भी परिवार में लड़के की शादी पर लड़की पक्ष से दहेज नहीं लिया जाएगा। केवल एक रुपये का शगुन स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन

खाप प्रवक्ता किताब सिंह मोर ने मंच से कहा कि लड़के की शादी में किसी भी प्रकार का दहेज नहीं लिया जाएगा। हालांकि, लड़की की शादी में दहेज देने की परंपरा जारी रहने की बात भी उन्होंने कही। मुक्ति अभियान में साथ देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में हरियाणवी कलाकार रामकेश जीवनपुर ने नशे और दहेज के खिलाफ गीतों की प्रस्तुति दी। एसडी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मंच संचालन डॉ. सुशील कौशिक ने किया। मौके पर खाप प्रधान राजबीर मोर, उपप्रधान माला राम, आशुतोष शर्मा, किताब सिंह मोर सहित 36 बिरादरी के अनेक लोग मौजूद रहे।

लड़कियों को इतना काबिल बनाओ कि दहेज देने की जरूरत ही न पड़े : उपासना
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एसपी जींद उपासना ने सवाल उठाते हुए कहा कि दहेज प्रथा को वास्तव में समाप्त करना है तो इसकी शुरुआत दोनों पक्षों से करनी होगी। जब लड़के की शादी में दहेज नहीं लिया जाएगा तो लड़की की शादी में दहेज देने की जरूरत क्यों होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया, ताकि उन्हें दहेज देने की आवश्यकता ही न पड़े। नशे के खिलाफ भी खाप पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर नशा

फोटो 9 नरवाना। कार्यक्रम के दौरान मौजूद 36 बिरादरी के लोग। संवाद

फोटो 9 नरवाना। कार्यक्रम के दौरान मौजूद 36 बिरादरी के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed