फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Only Hindu talks about world welfare: Ras Bihari

सिर्फ हिंदू ही करता है विश्व कल्याण की बात : रास बिहारी

Tue, 13 Jun 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 13 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Only Hindu talks about world welfare: Ras Bihari
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। सिर्फ हिंदू ही विश्व कल्याण की बात करता है। हिंदू धर्म में हम संस्कार दर्शन की बात करते हैं। हस्त दर्शन, धरती माता को प्रणाम, बड़ों को प्रणाम, हर रोज व्यायाम दिनचर्या में शामिल है। सूर्य नमस्कार सबसे सात्विक व सर्वोपरि व्यायाम है। ये बातें गोपाल विद्या मंदिर में विश्व हिंदू परिषद हरियाणा प्रांत के दुर्गावाहिनी आयाम के चल रहे प्रांतीय प्रशिक्षण साप्ताहिक वर्ग के चौथे दिन मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सह मंत्री व मुख्य वक्ता रासबिहारी ने कही।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. एके चावला मुख्यातिथि रहे जबकि विशिष्ट अतिथि डॉ. सुमन अत्री व अमृता सैनी रहीं। इस दौरान रास बिहारी ने कहा कि मै सिर्फ हिंदू हूं और हिंदू की बात करता हूं। सिर्फ हिंदू ही विश्व कल्याण की बात करता है। उन्होंने दुर्गावाहिनियों से हिंदू दर्शन व परंपरा के संबंध में सवाल जवाब किए। उन्होंने बताया कि समुद्र धरती माता का वस्त्र आभूषण है। भगवान का स्मरण, स्वदेशी व भारत निर्मित वस्तुओं का प्रयोग, रोजाना समाचार पत्र को पढ़ना, रोजाना एक घंटा हिंदू समाज को देना और अपनी योग्यता का प्रयोग हिंदू समाज के लिए करना आदि हमारे हिंदू धर्म के मुख्य कार्य हैं। उन्होंने दुर्गाओं से श्लोकों को सुना और उनके अर्थात के बारे में जाना और अपनी योग्यता का प्रयोग हिंदू समाज के लिए करना है। उन्होंने कहा कि हमें पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करना है। इस दौरान अधिकारियों के साथ ही 200 दुर्गावाहिनियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed