फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Only good deeds like service, remembrance and charity make a person charitable: Sukhdev Maharaj

सेवा, सिमरन और दान रूपी शुभ कर्म ही इंसान को बनाते हैं परोपकारी : सुखदेव महाराज

Sun, 09 Feb 2025 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Only good deeds like service, remembrance and charity make a person charitable: Sukhdev Maharaj
08जेएनडी01-रोहतक रोड स्थित बंसल भवन में चल रहे महा अखंड जाप में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत संगठन
जींद। रोहतक रोड पर महान शक्ति संगठन कला धाम के तत्वावधान में बंसल भवन में विश्व कल्याण और सर्व सुख शांति के लिए 11 दिवसीय महाअखंड जाप चल रहा है। पांचवें दिन ऋषि सुखदेव महाराज ने श्रद्धालुओं को प्रवचन के दौरान कहा कि सेवा, सिमरन और दान रूपी शुभ कर्म ही इंसान को परोपकारी बनाते हैं। पूर्ण संत महापुरुषों और दुखी लाचार व्यक्ति की सच्चे मन से सेवा करने वाला इंसान ही प्रभु के असली धन का अधिकारी बनता है।
विज्ञापन

सुखदेव महाराज ने कहा कि अगर मनुष्य जीवन में प्रभु प्रेम के पुष्प लगाएगा तो जीवन रूपी बगिया महक उठेगी। जिसने भी प्रभु प्रेम और सत्य ज्ञान को जीवन में उतार लिया, उसने ही संसार के सभी दुखों से छुटकारा पा लिया। संपूर्ण विश्व के कल्याण के लिए सच्चे मन से प्रभु नाम सिमरन और शुभ कर्मों द्वारा हर समय दुखी व लाचार जीवों की भलाई के लिए तत्पर रहना चाहिए। वहीं, शुभ कार्य करते हुए कभी मन में अहंकार नहीं आना चाहिए, क्योंकि करन करावन तो स्वयं निराधार भगवान है। इंसान तो केवल निमित मात्र है। उन्होंने कहा कि शांति, प्रेम और सद्भावना के साथ सत मार्ग पर चलते हुए यदि सभी मनुष्यों का आपस में प्यार हो जाए तो ये जीवन अनंत खुशियों और आनंद से भर जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed