फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   One who gives information about fetal sex test will get one lakh rupees in reward

भ्रूण लिंग की जांच करवाने वाले की जानकारी देने वाले को इनाम में मिलेंगे एक लाख रुपये

Fri, 19 Mar 2021 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
One who gives information about fetal sex test will get one lakh rupees in reward
बैठक में भाग लेते जिला सलाहकार समिति के सदस्य। संवाद - फोटो : Jind
पीसी पीएनडीटी एक्ट के तहत वीरवार को नागरिक अस्पताल के प्रशिक्षण केंद्र में जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक में सफीदों के ज्ञानीराम मेमोरियल अस्पताल व नरवाना के सिटी अल्ट्रासाउंड केंद्र में निरीक्षण के दौरान मिली कमियों के कारण उन्हें नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह, डॉ. रघुबीर पूनिया, भूपेंद्र मलिक, एडवोकेट सुशीला धनखड़, राजकुमार भोला ने भाग लिया।
विज्ञापन

समिति की चेयरमैन डॉ. मंजू सिंगला ने कहा कि जिले में लिंगानुपात को संतुलित करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। भ्रूण लिंग परीक्षण पर पूरी तरह से अंकुश लगाने की दृष्टि से जांच अभियान को और तेज किया जाएगा। जो व्यक्ति भ्रूण जांच करवाने वाले की सूचना देगा उसे एक लाख रुपये इनाम में दिए जाएंगे। व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा। जिले में लिंगानुपात धीरे-धीरे सुधर रहा है। बैठक में जींद हर्ट केयर सेंटर को पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed