{"_id":"69b1bd5e261de6ffdb0ca3af","slug":"one-village-one-gotra-marriage-should-be-banned-tekram-kandela-jind-news-c-199-1-jnd1010-149727-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक गांव-एक गोत्र विवाह पर लगे रोक : टेकराम कंडेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक गांव-एक गोत्र विवाह पर लगे रोक : टेकराम कंडेला
Thu, 12 Mar 2026 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
11जेएनडी08: बैठक में मौजूद सर्वजातीय खाप पंचायत सदस्य। स्रोत पदाधिकारी
कंडेला। सर्वजातीय खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक और भारतीय किसान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष चौधरी टेकराम कंडेला ने सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है।
राष्ट्रीय मुख्यालय पर आयोजित बैठक में कहा कि भाईचारा बनाए रखने के लिए एक गांव और एक गोत्र में होने वाली शादियों पर रोक लगनी चाहिए। सरकार को ऐसे जोड़ों पर पाबंदी लगानी चाहिए क्योंकि इससे समाज और बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने युवाओं से दूध पियो-नशा छोड़ो का आह्वान किया। प्राकृतिक खेती और बागवानी को अपनाने पर जोर दिया।
साथ ही फसलों के लाभकारी भाव और दहेज प्रथा के खात्मे जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने परिवारों से कम से कम दो या तीन बच्चे पैदा करने की अपील की, ताकि किसी अनहोनी की स्थिति में परिवार पूरी तरह न टूटे। इन मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के लिए राममेहर कंडेला के नेतृत्व में 11 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इस दौरान जींद ब्लॉक समिति अध्यक्ष राकेश तलोडा, जिला परिषद सदस्य नरेश दालमवाला और अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।