फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   One should always follow the path of religion in life: Ashok Sharma

जीवन में हमेशा धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए : अशोक शर्मा

Wed, 05 Feb 2025 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
One should always follow the path of religion in life: Ashok Sharma
05जेएनडी38: भजन-कीर्तन करते हुए पुजारी अशोक शर्मा व मौजूद श्रद्धालु। संवाद - फोटो : जिला अस्पताल के ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़।
उचाना। महाराजा अग्रसेन मंदिर पुजारी अशोक शर्मा ने कहा कि दुख का कारण धर्म का अभाव, सुख का कारण धर्म का प्रभाव और शांति का कारण खुद का स्वभाव होता है। जीवन में हमेशा धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। धर्म हमें सच्चाई के रास्ते पर लेकर जाता है। धर्म का अभाव जीवन में दुखों का कारण बनता है। मनुष्य की धार्मिक प्रवृत्ति होनी चाहिए। धार्मिक प्रवृत्ति मनुष्य को जीवन में सफल बनाती है। अशोक शर्मा बुधवार को वार्ड नंबर सात में पूर्व पार्षद फतेह सिंह ठेकेदार के आवास पर भजन-कीर्तन कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो लोग कहते है वो व्यस्त है वास्तव मैं वो अस्तव्यस्त है। परिवार के सुख से बढ़ा कोई सुख जीवन में नहीं होता है। जिस घर में कलह रहती है वो नरक के बराबर होता है। जिस घर में परिवार, माता-पिता खुश है वो घर स्वर्ग जैसा है। इसलिए घर में सब खुश रहे ऐसा जीवन व्यतीत करना चाहिए। जीवन में लाभ ज्यादा हो तो खुश न हो नुकसान हो तो दुखी न हो। सुख, दुख जीवन के दो पहलू होते है। सुख आता है तो दुख भी आता है। दुख आता है तो सुख भी आता है। कीर्तन में माता शेरवाली, रामभक्त हनुमान के गीतों पर श्रद्धालु झूमे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed