फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   One mm rain in the city, drizzle elsewhere

Jind News: शहर में एक एमएम बारिश, बाकी जगह बूंदाबांदी

Thu, 01 Aug 2024 04:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
One mm rain in the city, drizzle elsewhere
जींद। बारिश का इंतजार कर रहे जिले के लोगाें को बुधवार को भी कोई राहत नहीं मिल पाई। जींद शहर में एक एमएम बारिश हुई, जबकि अन्य जिले में बूंदाबांदी हुई। इससे उमस और बढ़ गई और लोग काफी परेशान रहे। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। शाम को साढ़े पांच बजे जींद ब्लॉक में एक एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि अन्य जिले में बूंदाबांदी हुई। उमस के कारण गर्मी इतनी हो रही है कि दिनभर पसीने नहीं सूख रहे। बरसात नहीं होने से धान की फसल खराब होने के कगार पर पहुंच गई है। धान की फसल में पानी सूख चुका है। ट्यूबवेल के सहारे धान की फसल सिसकियां भर रही है। यदि दो-तीन दिन और बारिश नहीं हुई तो धान की फसल को काफी नुकसान होने की संभावना है। वहीं ज्वार, बाजरा, कपास तथा गन्ने की फसल को भी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


बॉक्स
लगातार बारिश की संभावना बन रही है, लेकिन बारिश नहीं हो रही। वीरवार को सुबह अच्छी बारिश की संभावना है। अपनी धान की फसल को बचाए रखने के लिए उसमें नमी जरूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. राजेश कुमार, मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed