{"_id":"2f6be62a90e171626df50b19fd2cce09","slug":"one-killed-in-street-brawl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली विवाद में एक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गली विवाद में एक की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
Updated Sun, 07 Sep 2014 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव अहिरका में शुक्रवार रात एक व्यक्ति की तेजधार हथियारों से हमला करके हत्या कर दी गई। गली निर्माण को लेकर व्यक्ति की गांव के कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते रात उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गांव अहिरका निवासी जयप्रकाश (60) का गांव के ही लाभ सिंह के परिवार के साथ गली निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में जय प्रकाश के बेटे जगपाल ने बताया कि शुक्रवार मध्य रात्रि को लाभ सिंह परिवार के सदस्यों के साथ आया और आवाज देकर उसके पिता को बाहर बुला लिया। जयप्रकाश जैसे ही घर से निकला तो लाभ सिंह के बेटे विजय ने तेजधार हथियार से उसके सिर पर वार कर दिया और लाभ सिंह तथा बलजीत ने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
जयप्रकाश द्वारा शोर मचाए जान पर जयपाल तथा पुत्रवधु प्रियंका बाहर आए तो गंभीर हालात में गली में पड़ा हुआ था। परिजनों ने उसे गंभीर हालात में सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
लेकिन परिजन जयप्रकाश को हिसार के सीएमसी में ले जाने लगे, लेकिन नारनौद के निकट पहुंचते ही जयप्रकाश की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक के बेटे जगपाल की शिकायत पर विजय, बलजीत तथा उमेद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शव का तीन चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाया। मामले के जांच अधिकारी एएसआई श्रीकृष्ण ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।