फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   one died in road accident at Julana

Haryana: किलाजफरगढ़ गांव के पास दो ट्रकों की टक्कर, चालक की हुई मौत; परिचालक घायल

Wed, 28 Jan 2026 04:07 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना (जींद)
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना (जींद) Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 28 Jan 2026 04:07 PM IST
सार

किलाजफरगढ़ गांव के पास एनएच-152डी पर बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां दो ट्रकों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
one died in road accident at Julana
सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

जुलाना के किलाजफरगढ़ गांव के पास एनएच-152डी पर बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां दो ट्रकों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें पीछे से आ रहे ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन


बीती रात हुआ हादसा

हादसे की सूचना मिलते ही जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बीती रात करीब साढ़े नौ बजे राजस्थान से पंजाब की ओर जा रहा एक ट्रक किलाजफरगढ़ टोल प्लाजा के पास पहुंचा। चालक ने ट्रक की रफ्तार धीमी कर दी। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रहे दूसरे ट्रक ने पहले ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले ट्रक के केबिन के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


ट्रक चालक की मौत और परिचालक घायल 

हादसे में पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक, राजस्थान निवासी द्वारिका, गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं ट्रक में सवार परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे एंबुलेंस की सहायता से जींद के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर जुलाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed