फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   One crore rupees will be spent to develop green belts in Sector-2 and 13, increasing greenery.

Jind News: एक करोड़ से सेक्टर-2 व 13 में विकसित होंगी ग्रीन बेल्ट, बढ़ेगी हरियाली

Sun, 22 Mar 2026 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
One crore rupees will be spent to develop green belts in Sector-2 and 13, increasing greenery.
फोटो-53: बहादुरगढ़ के सेक्टर दो की ग्रीन बेल्ट में फैली गंदगी। फाइल फोटो

विज्ञापन

बहादुरगढ़। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से शहर के सेक्टर-2 और सेक्टर-13 में जल्द ही हरियाली का विस्तार किया जाएगा। लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से दोनों सेक्टरों में ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएंगी। इससे गंदगी दूर होगी और सेक्टरवासी को लाभ मिलेगा।
सेक्टरवारी सुबह-शाम सैर कर सकेंगे और ग्रीन बेल्ट की हरियाली का आनंद उठा सकेंगे। इस पहल से क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित भी किया जा सकेगा और पर्यावरण बेहतर बन सकेगा।
विज्ञापन


सेक्टर-2 और 13 के आसपास हाईवे और औद्योगिक इकाइयों की संख्या अधिक है। इसके चलते यहां प्रदूषण का स्तर अक्सर ऊंचा रहता है। ऐसे में ग्रीन बेल्ट की हरियाली न केवल वातावरण को शुद्ध करेगी बल्कि क्षेत्रवासियों को भी स्वच्छ और स्वस्थ माहौल उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में जिन स्थानों पर ग्रीन बेल्ट विकसित की जानी है, वहां गंदगी का अंबार है। कई जगहों पर कूड़ा-कचरा फैला हुआ है और रखरखाव के अभाव में क्षेत्र बदहाल स्थिति में हैं। अब एचएसवीपी की ओर से इन स्थानों को व्यवस्थित कर हरित क्षेत्र में बदला जाएगा।

एचएसवीपी के अधिशासी अभियंता जगमाल ने बताया कि इस कार्य के लिए पांच अलग-अलग टेंडर जारी किए हैं ताकि काम को चरणबद्ध तरीके से तेजी से पूरा किया जा सके। ग्रीन बेल्ट का विकास टुकड़ों में किया जाएगा जिससे हर हिस्से में गुणवत्ता के साथ काम हो सके।
योजना के तहत इन क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे, हरी घास लगाई जाएगी। साथ ही, नियमित रखरखाव की भी व्यवस्था की जाएगी ताकि हरियाली लंबे समय तक बनी रहे।

ग्रीन बेल्ट विकसित होने से न केवल प्रदूषण में कमी आएगी बल्कि क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी। वहीं, सुबह-शाम टहलने आने वाले लोगों को भी एक बेहतर और स्वच्छ वातावरण मिलेगा। जगमाल ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed