फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   One arrested with 52 kg 700 grams of doda and poppy seeds

Jind News: 52 किलो 700 ग्राम डोडा व चूरा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार

Fri, 08 Sep 2023 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 08 Sep 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
One arrested with 52 kg 700 grams of doda and poppy seeds
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो हिसार ने गांव डूमरखा खुर्द स्थित खेत में शुक्रवार को छापा मारकर 52 किलो 700 ग्राम डोडा पोस्त और चूरा पोस्त बरामद किया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान डूमरखा गांव निवासी संदीप के रूप में हुई है। सदर थाना नरवाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नशीला पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट हिसार को सूचना मिली कि गांव डूमरखा खुर्द निवासी संदीप नशीले पदार्थों का कारोबार करता है। वह खेत में ट्यूबवेल के साथ बने कमरे के सामने नशीले पदार्थ के साथ बैठा है। सूचना पर पुलिस ने संदीप के ठिकाने पर छापा मारा। पुलिस को देखकर संदीप वहां रखे तीन कट्टों को छोड़कर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पुलिसकर्मियों ने जब वहां रखे तीन कट्टों की तलाशी ली तो उसमें चूरा पोस्ट और डोडा पोस्त बरामद हुआ, जिसका वजन 52 किलो 700 ग्राम पाया गया। सदर थाना नरवाना पुलिस ने स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो हिसार का नेतृत्व कर रहे कर्मी की शिकायत पर संदीप के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सदर थाना नरवाना प्रभारी आत्माराम ने बताया कि आरोपी के कब्जे से डोडा पोस्त तथा चूरा पोस्त बरामद हुआ है। वह नशे की खेप को कहां से लेकर आया था और इसे कहां पर सप्लाई किया करना था, इसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed