{"_id":"678d4f56b44300c5980b6b4c","slug":"one-accused-of-fatal-attack-on-two-youths-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1006-128670-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दो युवकों पर जानलेवा हमला करने का एक आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दो युवकों पर जानलेवा हमला करने का एक आरोपी काबू
Mon, 20 Jan 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। स्कीम नंबर छह में दो युवकों पर जानलेवा हमला करने के एक युवक को शहर थाना पुलिस ने काबू किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
भिवानी रोड निवासी रवि ने 22 दिसंबर 2024 को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह नगर परिषद में अनुबंध के आधार पर लगा हुआ है। वह शाम को फन फेयर में गया हुआ था। वहां पर कुछ युवक लड़कियों से बदसलूकी कर रहे थे। जिस पर उसने गार्डों को बुला कर बाहर निकलवा दिया। जब वह अपने दोस्त के साथ स्कीम नंबर छह में खड़ा था तो उसकी दौरान भिवानी रोड निवासी दीपक, योगेश, नीटू व उनके आठ दोस्तों ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें उसे तथा उसके दोस्त को चोटें आई। शहर थाना पुलिस ने रवि की शिकायत पर दीपक, योगेश व नीटू को नामजद कर आठ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस जांच में प्रवीण का नाम सामने आया था। पुलिस ने कार्रवाई करते प्रवीण को काबू कर लिया है।