{"_id":"616c660a71e25e70ce6c4e12","slug":"one-accused-of-attack-arrested-resident-of-uchana-mandi-jind-news-rtk6273130168","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमला करने का एक आरोपी उचाना मंडी निवासी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमला करने का एक आरोपी उचाना मंडी निवासी गिरफ्तार
विज्ञापन
जींद। शहर के राजेंद्र नगर में गली निर्माण को लेकर जितेंद्र पर लाठी-डंडों से नौ अक्तूबर को हमला करने के आरोपी उचाना मंडी निवासी विश्वास को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इससे पहले पुलिस एक महिला समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
राजेंद्र नगर निवासी जितेंद्र अहलावत ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनकी गली का निर्माण कार्य चला हुआ है। नौ अक्तूबर को वह और पड़ोसी बिजेंद्र आपस में बातचीत कर रहे थे। उसी समय अचानक हरविंद्र मोर आया और आते ही गली के निर्माण को लेकर उसको गालियां देने लगा था। फिर उसने अपने हाथ में लिए हुए हथियार से उस पर हमला कर दिया था। इससे वह घायल हो गया था। उसके बाद उसको जातिसूचक गालियां भी दी थीं। वहां पर खड़े व्यक्तियों ने उसका बीच बचाव किया था। उसके उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया था। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उसको घर भेज दिया था। कुछ देर बाद वह पुलिस को शिकायत देने के लिए पटियाला चौकी जा रहा था। जब वह रेलवे रोड जाट गर्ल्स स्कूल के नजदीक पहुंचा तो एक कार से कंवलजीत ढुल, अंकुश ढुल, हरविंद्र मोर, सुदेश, नीरज और 2 अन्य युवकों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर महिला समेत पटियाला चौक निवासी नीरज शर्मा, खरकभूरा गांव निवासी राहुल, ढाकल गांव निवासी जसविंदर उर्फ जस्सू, गांधी नगर नरवाना निवासी अजय और उचाना कलां निवासी साहिल को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जिला जेल भेज दिया था। जांच अधिकारी एएसपी नितिश अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में उचाना मंडी निवासी विश्वास को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।