{"_id":"60f721798ebc3e6d480fcb6a","slug":"one-accused-arrested-for-robbing-liquor-box-and-cash-from-contract-jind-news-rtk618415259","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेके से शराब की पेटी व नकदी लूटने का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेके से शराब की पेटी व नकदी लूटने का एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामराये गांव स्थित शराब ठेके से पिस्तौल के बल पर 12 पेटी शराब व दस हजार रुपये की नकदी लूटने के आरोपी डेढ़ाज मोहल्ला निवासी शिवकुमार को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रामराये गांव निवासी सुमेर सिंह ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह रामराये गांव में शराब के ठेके में हिस्सेदार है। 10 जून शाम को करीब साढ़े 6 बजे वह ठेके पर मौजूद था। इस दौरान 3-4 गाड़ियां शराब ठेके के बाहर आकर रुकी। उन गाड़ियों में से 15-20 युवक जो कि अपने हाथों में बंदूक, डोगा गन लिए हुए थे। वह ठेके में उसके पास आए और कहा कि प्रमोद उर्फ काला रामराये ने भेजा है और वह गाड़ी में बैठा है। जब उसने गाड़ी के पास आकर देखा तो स्कॉर्पियो गाड़ी में रामराय गांव हाल आबाद शीतलपुरी कालोनी का प्रमोद उर्फ काला बैठा हुआ था। उसने कहा था कि ठेके से शराब की बोतलें लूट लो। इतना सुनते ही उक्त युवकों ने ठेके से 12 देसी शराब की पेटी उठा ली थी। ठेके में रखे गल्ले में जो कि 8-10 हजार रुपये थे। जिसको ऐंचरा गांव निवासी रावण उठाकर ले गया था। जाते हुए उन्होंने धमकी दी थी कि शराब ठेका यहां दोबारा मत खोलना। यदि खोला तो जान से मारने देंगे। पुलिस ने इस मामले में प्रमोद उर्फ काला और रावण को नामजद करते हुए 15-20 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी शिवकुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।