फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   once again attack of thief on bank, mission unsuccessfull

स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंच पाए चोरों के हाथ, लाखों की नकदी बची

Tue, 09 Feb 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/जींद
ब्यूरो/अमर उजाला/जींद Updated Tue, 09 Feb 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
हालांकि बैंक के लॉकर में रखी लाखों रुपये की नकदी तक चोर नहीं पहुंच पाए। चोरी की घटना की सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस तथा एसएफएल टीम मौके पर पहुंची। एसएफएल की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार रविवार रात को चोर खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे।

जहां चोरों ने पहले बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को उतार लिया और उनकी रिकार्डिंग के लिए लगाई गई डीवीआर को उखाड़कर ले गए। इस दौरान बैंक के अंदर रखे दो कंप्यूटर सिस्टम को भी उठाकर ले गए।
विज्ञापन


हालांकि चोर बैंक के स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंच पाए। अगर वहां तक पहुंच जाते तो लाखों रुपये की चोरी हो जाती। चोरी की वारदात का पता सोमवार सुबह लगा जब बैंक का स्टाफ ड्यूटी पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक के ताले तो सही सलामत लगे हुए थे। जैसे ही दरवाजों को खोला तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। कंप्यूटर तथा सीसीटीवी कैमरे गायब थे।

बैंक मैनेजर एसके कौशिक ने तुरंत इसकी सूचना पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर एसएफएल की टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बैंक मैनेजर एसके कौशिक की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

ग्रिल उखाड़ा, सामान निकाला फिर ग्रिल फिट कर दिया
पुलिस के अनुसार चोरों ने पहले बैंक की खिड़की के साथ लगी ग्रील को उखाड़ा और उसी रास्ते से अंदर घुसे। वहीं से सारा सामान निकालने के बाद चोर ग्रिल और खिड़की को उसी जगह फिट कर गए ताकि किसी को चोरी की वारदात का पता तुरंत न चल सके।

रात दस बजे तक ही रहता है गार्ड
बैंक मैनेजर एसके कौशिक ने बताया कि शाखा के साथ ही एटीएम है। एटीएम पर गार्ड तैनात किया गया है। गार्ड सुबह छह बजे ड्यूटी पर आ जाता है और रात दस बजे तक रहता है। रविवार रात को भी गार्ड दस बजे तक ड्यूटी पर था। चोरों ने देर रात को ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस की मौजूदगी में खोला स्ट्रांग रूम, लाखों की नगदी सही सलामत
पुलिस के अनुसार रविवार रात को बैंक के स्ट्रांग रूम में लाखों रुपये की नकदी रखी हुई थी। इस दौरान चोर स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंच पाए। पुलिस के पहुंच जाने के बाद बैंक अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम खोला को नगदी सही सलामत थी।

कैमरा उतार गए चोर, चोरों का सुराग लगना मुश्किल
बैंक के अंदर से चोरी करने वाले चोरों द्वारा सीसीटीवी कैमरे तथा डीवीआर को उखाड़कर ले जाने के चलते पुलिस के लिए चोरों की पहचान करना मुश्किल हो गया है। चोरों ने बैंक के अंदर लगा एक सीसीटीवी कैमरे को उतार लिया और उसके बाद डीवीआर को उखाड़कर ले गए।


पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी मनदीप ने बताया कि बैंक मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही चोरों का सुराग लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed