फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   On Wednesday, two people recovered and reached home, no corona infected

बुधवार को दो लोग ठीक होकर घर पहुंचे, नहीं मिला कोई कोरोना संक्रमित

Wed, 24 Jun 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
On Wednesday, two people recovered and reached home, no corona infected
सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह। - फोटो : Jind
बुधवार को जून महीने का तीसरा दिन ऐसा निकला, जिस दिन कोरोना संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया। जून महीने के प्रथम सप्ताह पांच जून को कोई केस नहीं आया था। इसके बाद लगातार मामले सामने आते रहे। 22 जून को भी कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं आया। इसके बाद अब बुधवार को भी कोरोना संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। जिले में इस समय 107 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं जबकि 56 लोग ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं। जिले में इस समय 47 लोग एक्टिव केस हैं। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि बुधवार को जिले में कोई मामला सामने नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर दो केस जींद के दिखा रहा था लेकिन यह बहादुरगढ़ के थे, जो वहां पर ट्रांसफर हो गए। जिले में अब तक 107 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिनमें से 56 लोग ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं। जिले में फिलहाल 47 एक्टिव केस हैं। कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। जिले में बाहर से आ रहे लोग ही संक्रमित मिल रहे हैं। इसलिए बाहर से आने वाले लोगों को पहले अपना कोरोना सैंपल करवाना चाहिए। परिवार के लोगों से अलग रहना चाहिए। यदि कोई बिना सूचना के बाहर से घर पहुंचता है तो वह अपने आपको तथा अपने परिवार को ही नुकसान पहुंचाता है। इसलिए लोगों को कोरोना से बचाव करना है तो बाहर से आने वाले लोगों की सूचना स्वास्थ्य विभाग को देनी चाहिए। यदि अधिक जरुरी नहीं हो तो घर से भी नहीं निकलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed