{"_id":"67faba68480ee38c89033e67","slug":"on-the-occasion-of-hanuman-jayanti-food-distribution-was-done-and-prasad-was-distributed-jind-news-c-199-1-jnd1002-133000-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हनुमान जयंती के अवसर पर लगे भंडारे और बांटा प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हनुमान जयंती के अवसर पर लगे भंडारे और बांटा प्रसाद
Sun, 13 Apr 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
12जेएनडी06-हनुमान जयंती के अवसर पर केक काटकर हनुमान जन्मोत्सव सत्यनारायण के परिजन। संवाद
पिल्लूखेड़ा। पिल्लूखेड़ा कस्बे के साथ-साथ आसपास के कई गांवों में चैत्र शुक्ल पूर्णिमा हनुमान जयंती के अवसर पर प्रसाद बांटा गया। कस्बे में सत्यनारायण के परिजनों ने पुरानी मंडी स्टेशन के नजदीक वाली धर्मशाला में भंडारे और कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके अलावा गांवों में जगह-जगह भंडारे लगाए गए और कई जगह हलवे का प्रसाद बांटा गया।
श्री बालाजी कीर्तन व जागरण मंडल के संस्थापक गणपत राय जिंदल ने बताया कि कस्बे में हर साल हनुमान जयंती पर भंडारे लगाए जाते हैं और प्रसाद बांटा जाता है। भगवान हनुमान को पूरे विधि विधान के अनुसार मंत्रोच्चारण के साथ सिंदूर चढ़ाया गया और भोग लगाकर पूजा अर्चना की गई। जिंदल ने बताया कि हनुमान की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सियाराम शास्त्री ने बताया कि चैत्र शुक्ल पूर्णिमा को हनुमान का जन्म हुआ था। उन्होंने बाल्यकाल से ही भगवान श्री राम का गुणगान करना शुरू किया था। वह अपने आराध्य के प्रति अति स्नेह रखते थे। इसलिए भगवान श्रीराम ने उनको कलयुग में अवतार लेकर भक्तों के दुख दूर करने के लिए कहा था।