फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   on the last day of the election campaign, the leaders put the atrength

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नेताओं ने झौंकी ताकत, प्रचार में लगा फिल्मी तड़का 20-31-05

Sun, 20 Oct 2019 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
on the last day of the election campaign, the leaders put the atrength
रैली को संबोधित करती हेमा मालिनी। - फोटो : Jind
21 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार शनिवार शाम बंद हो गया। शनिवार को प्रचार का अंतिम दिन होने के चलते तमाम नेताओं व राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोक दी। भाजपा उम्मीदवारों के लिए जहां नेता व फिल्मी सितारों ने जनसभाएं की, वहीं जींद में कांग्रेस उम्मीदवार अंशुल सिंगला के लिए जींद में पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने जनसभा की।
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के चलते शनिवार का दिन फिल्मी हस्तियों के नाम रहा। जींद में भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने जनसभा की। हालांकि उन्हें रोड शो में शामिल होना था, लेकिन वे देरी से पहुंचे और सीधे टाउन हॉल पर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मनोज तिवारी ने जींद की सभा से दिल्ली सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि कुछ लोग खाते हिंदुस्तान का है और गाते पाकिस्तान का हैं। ऐसे लोगों को दिल्ली की सत्ता से भी हटाया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणावी गीत गाते हुए गला दे गया जवाब
कार्यक्रम के दौरान मनोज तिवारी ने हालांकि कहा कि वे कई कार्यक्रम कर चुके हैं और उनका गल बैठा हुआ है। इसके बाद उन्होंने ‘मेरी जान बांगरो’ गाने की धुन पर गीत गाना शुरू किया, लेकिन उनकी आवाज ने साथ नहीं दिया। हालांकि उन्होंने गीत पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफीदों व नरवाना में हेमा मालिनी पहुंची, नहीं बोले फिल्मी डायलॉग
फिल्म अभिनेत्री एवं मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने शनिवार को नरवाना व सफीदों में भाजपा प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सुरक्षा के लिए कोई समझौता नहीं करते। उन्होंने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म करके ऐतिहासिक फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा दूध, दही का देश है। यहां के किसान खान-पान और खेती को लेकर जाने जाते हैं। हेमा मालिनी से लोगों ने शोले फिल्म का डायलॉग बोलने के लिए कहा तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। उनके डायलॉग तो टीवी, मोबाइल या फिल्मों में देख सकते हो। मैं नरेंद्र मोदी द्वारा देश हित में लागू की नीतियां बताने आई हूं।
रोड शो कैंसल करके पांच मिनट का दिया भाषण
पहले हेमा मालिनी को नरवाना में रोड शो करना था। जो बाद में एक जनसभा में बदल दिया गया। अपने पांच मिनट के संबोधन में उन्होंने मोदी की नीतियां गिनवाई और भाजपा प्रत्याशी संतोष दनौदा के लिए वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर नरवाना की जनता संतोष को विधानसभा पहुंचाएगी तो वह दोबारा आएंगी।

उचाना में तीन घंटे देरी से पहुंचे सनी देओल
उचाना में भाजपा उम्मीदवार के लिए प्रचार करने सांसद व फिल्म एक्टर सनी देओल पहुंचे। वे तीन घंटे देरी से उचाना पहुंचे, लेकिन लोग उनको देखने के लिए डटे रहे।

 जींद के टाउन हाल पर जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मनोज तिवारी।

जींद के टाउन हाल पर जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मनोज तिवारी।- फोटो : Jind

उचाना में भाजपा उम्मीदार प्रेमलता के प्रचार के दौरान रोड शो करते फिल्म अभिनेता व सांसद सनी देओल।

उचाना में भाजपा उम्मीदार प्रेमलता के प्रचार के दौरान रोड शो करते फिल्म अभिनेता व सांसद सनी देओल।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed