फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   On November 1, while walking on foot from Uchana, CM's house will be unemployed

उचाना से पैदल मार्च करते हुए एक नवंबर को सीएम का आवास घेरेंगे बेरोजगार

Mon, 14 Sep 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
On November 1, while walking on foot from Uchana, CM's house will be unemployed
बेरोजगार पंचायत में मौजूद डीवाईएफई और एसएफआई के सदस्य। - फोटो : Jind
एक नवंबर को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने और इसके लिए उपमुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र उचाना से रवाना होने का फैसला भारत की जनवादी नौजवान सभा और एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने बेरोजगार युवा मंच के आह्वान पर गांव दनोदा के सर्वजातीय बिनैन खाप के चबूतरे पर बेरोजगार युवा पंचायत का आयोजन कर लिया। बैठक की अध्यक्षता मास्टर विजेंद्र ने की।
विज्ञापन

इस दौरान सीआईटीयू की राज्य अध्यक्ष सुरेखा ने कहा कि सरकार की नीतियों से हर तबका परेशान है। कोरोना महामारी में जहां 12 करोड़ लोग बेरोजगार हो गए हैं, वहीं जब युवाओं को रोजगार देने की जरूरत थी तो उलटे 1983 पीटीआई को हटा दिया गया। पढ़े-लिखे युवा पात्रता परीक्षा पास करने के बाद भी दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। निजीकरण की नीतियों को लागू करके सरकारी रोजगार को खत्म करने का काम किया है।
विज्ञापन

विनोद गिल ने कहा इस प्रकार की बेरोजगार युवा पंचायत अलग गांवों में की जाएगी। बेरोजगार पंचायत में ये फैसला किया गया 27 अक्टूबर से रोजगार की मांग को लेकर बेरोजगार युवा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के विधानसभा क्षेत्र से लेकर पैदल मार्च करते हुए एक नवंबर को सीएम मनोहर लाल खट्टर के आवास का घेराव करेंगे। इसमे किसान विरोधी तीनों अध्यादेश तथा किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पास किया गया। इस मौके पर वीरेंद, विक्रम उदयपुर और सोमबीर सहित सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed