फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   On not fulfilling the insistence of marriage, the son killed the mother and gave the form of suicide by hanging the dead body.

शादी की जिद पूरी नहीं करने पर बेटे ने मां की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का दिया रूप

Wed, 30 Jun 2021 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
On not fulfilling the insistence of marriage, the son killed the mother and gave the form of suicide by hanging the dead body.
पुलिस को घटना की जानकारी देती विमला की बेटी सपना। अमर उजाला - फोटो : Jind
शादी करने की जिद के चलते बेटे ने मां की हत्या कर उसे उसे फंदे पर लटाकर आत्महत्या की कहानी बनाया। लेकिन उसकी बहन को शक हो गया और उसने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शहर के भिवानी रोड स्थित शर्मा नगर में किराये पर रहने वाले 22 वर्षीय विनोद व उसके दोस्त आशु के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में हिसार जिले के गामड़ा गांव की रहने वाली सपना ने बताया कि उसका भाई विनोद उसकी शादी करवाकर उसके बदले में अपनी शादी करना चाहता था। शादी के बदले में शादी करने के विनोद के फैसले का मां एतराज कर रही थी। मां उसकी शादी किसी अच्छे परिवार में करना चाहती थी। मां के एतराज के चलते ही विनोद ने अपने दोस्त आशु के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। उसे आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। फिर मौका पाकर चोरीछिपे शव को जला दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज कर लिया है। सपना के पिता की करीब 15 साल पहले मौत हो चुकी है। डेढ़ साल से सपना व उसकी मां विमला देवी शर्मा नगर में किराये के मकान में रहती थीं।
विज्ञापन

आरोप है कि विनोद ने अपनी मां की हत्या करने के बाद उसे फंदे पर लटका दिया और बाद में कहानी बनाई कि उसकी मां ने आत्महत्या कर ली है। विनोद ने मां के अंतिम संस्कार के समय अपनी बहन सपना को उसे देखने तक नहीं दिया। इसके अलावा न ही अंतिम संस्कार की कोई क्रिया की। इससे सपना को शक हुआ और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने गामड़ा गांव निवासी विनोद व शर्मा नगर निवासी आशु के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी जितेंद्र कुमार के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed