फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Officials should resolve pending complaints promptly: DC

लंबित शिकायतों का शीघ्र निपटान करें अधिकारी : डीसी

Mon, 02 Feb 2026 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Officials should resolve pending complaints promptly: DC
02जेएनडी15: लघु सचिवालय में समाधान शिविर में शिकायतें सुनते हुए डीसी मोहम्मद इमरान रजा व अन्य अ
जींद। लघु सचिवालय में सोमवार को समाधान शिविर में कुल 14 शिकायतें प्राप्त हुईं। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं। डीसी ने सीएम विंडो, सीपीग्राम और समाधान प्रकोष्ठ में लंबित सभी शिकायतों का शीघ्र निपटान करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि अधिकारी नागरिकों की समस्याओं के समाधान को गंभीरता से लें। बिजली, पानी, सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार और वीरवार को जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिनका उद्देश्य आमजन की समस्याएं सुन कर उनका त्वरित समाधान करना है। ये शिविर नागरिकों के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने रखी यह शिकायतें : शिविर में गांव गांगोली निवासी सुभाष ने बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन लगवाने को आवेदन दिया। गांव कंडेला निवासी विद्या ने जमीन के रिकॉर्ड में पति के नाम की जगह बेटे का नाम दर्ज होने की त्रुटि को ठीक करवाने के लिए आवेदन दिया। रामपाल ने अपने प्लाट के इंतकाल से संबंधित शिकायत रखी।
इंदिरा कॉलोनी निवासी राजरानी ने अपने बिजली बिल में सुधार करवाने की मांग की। गांव आसन के कुछ ग्रामीणों ने अपनी गली में पानी की निकासी की समस्या रखी। गांव लोहचब निवासी एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि अंगूठे का निशान स्पष्ट न आने के कारण उन्हें राशन मिलने में परेशानी हो रही है।

वहीं नरवाना रोड स्थित शिवपुरी कॉलोनी के निवासियों ने गली के बीच लगे बिजली के खंभे को हटाने की मांग की। डीसी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मौके पर एडीसी प्रदीप कुमार, एसडीएम सत्यवान सिंह मान, आरटीए गिरीश कुमार, सीटीएम मोनिका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article